Saturday, May 30, 2026

SOCH LEY BANDEY ( AADHYAATMIK )

 

                       सोच ले बंदे 

 

सोच ले बंदे  , किसने तुझे जीवन दिया  ?

सोच ले बंदे  , किसने तुझे ये जग दिया  ?

सब सुविधाओं से भरपूर ये   ,

अनुपम उपहार दिए   || 

 

सोच ले बंदे ,    किसने तुझे मानव शरीर दिया  ?

जीने के संसाधन दिए  , जो जीवन के लिए जरुरी  हैं  ,

पर तूने क्या  किया मानव   ?

उसके रचे जग को बर्बाद किया   || 

 

उसके बनाए सारे संसाधनों को खत्म किया  ,

सुंदर संसार की सारी सुंदरता को  ,

मानव तूने ही तो बर्बाद किया  ,

फिर भी उसने तुझे आशीष दिया    ||  

No comments:

Post a Comment