सलामी
सरहदों पर तैनात हर सिपाही , देश की रक्षा करता ,
उसका सारा साहस ही तो , देश की रक्षा करता ,
ये साहस ही तो उसको , मिला है अपनी माँ से ,
अपनी माँ से , अपनी जननी से , अपनी भारत माँ से ||
सभी सिपाही हैं अपने , देश की जान ,
वो ही हैं देश की जान , अपने देश की शान ,
ऐसे वीरों को है , हमारा सलाम , हमारा सलाम ,
उनकी जननी को भी है , हमारा सलाम ,हमारा सलाम ||
उन्हीं वीरों के कारण ही तो , जग में है देश का ऊँचा नाम ,
जग में सभी करते हैं , भारत को सलाम ,भारत को सलाम ,
जीवन अपना सभी बना लो , उन वीरों जैसा सुंदर ,
वीरों जैसा बनो बहादुर , तभी तो सभी ,
तुमको भी करेंगे , सलाम , सलाम , सलाम ||
No comments:
Post a Comment