एक बार सखे
बचपन की मीठी यादें , दे जातीं मुस्कान सखे ,
प्यारे - प्यारे वो खेल हमें , दे जाते मुस्कान सखे ,
रंग भरे वो खेल - खिलौने , भर जाते दिल में रंग सखे ||
जीवन में वही तो याद बसी ,बचपन के सुंदर खेलों की ,
जीवन में वही तो प्यार बसा , उन शरारती दिनों का ,
क्या करें कि लौट आए बचपन ?
कुछ दिन को ही इक बार सखे ||
तुम साथ हमारे पुकार लो ,
उन यादों को , उन खेलों को ,
शायद वो दिन लौट आएँ ,
जीवन में फिर एक बार सखे ||
No comments:
Post a Comment