Sunday, May 17, 2026

NIYAM ( KSHANIKAA )

 

                                      नियम 

 

हर बगीचे में  लिखा होता है , फूल तोड़ना मना है  ,

चित्रों की प्रदर्शनी में लिखा होता है  , चित्र छूना मना है  ,

स्कूल में लिखा होता है  , नियम तोड़ना मना है  ,

तो दोस्तों , दोस्ती , रिश्ते के लिए  , क्यों नहीं  ?

लिखा होता  , साथ छोड़ना मना है    ?? 

 

साथ क्यों छोड़ दिया जाता है   ?

उसके लिए कोई नियम क्यों नहीं है   ?

क्यों एक इंसान दूसरे का साथ   ?

आसानी से छोड़ देता है  ,  क्यों    ??  

 

क्यों राहें बदल जातीं हैं  , दो व्यक्तियों की  ,

क्यों मोड़ अलग कर जाते , दो व्यक्तियों को   ?

क्यों बोल चुप हो जाते  , दो व्यक्तियों के बीच   ?

बताओ दोस्तों ये , मौन कहाँ से आ  बैठा   ?

 दो व्यक्तियों के बीच  , दो व्यक्तियों के बीच   || 

 

No comments:

Post a Comment