Thursday, May 14, 2026

SILSILAA ? ( JIVAN )

 

                       सिलसिला 

 

पुकारा है हमने तुम्हें दोस्तों  ,

जवाब जल्दी देना हमें दोस्तों  ,

कभी जब सभी आस - पास थे दोस्तों  ,

मिलते रहते थे जल्दी - जल्दी दोस्तों   || 

 

जीवन हरदम दोस्तों के बीच मुस्कुराता है  ,

जीवन हरदम दोस्तों के बीच गुनगुनाता है  ,

अब दूरियाँ बढ़ गईं हैं दोस्तों  ,

मुस्कानों का सिलसिला भी कम हुआ दोस्तों   || 

 

चलो आगे कदम बढ़ाते हैं दोस्तों  ,

संदेशों के जरिए मेलजोल बढ़ाते हैं  ,

मुस्कानों का सिलसिला भी आगे बढ़ाते हैं  ,

और दिल खोल कर गुनगुनाते हैं दोस्तों   || 

 

No comments:

Post a Comment