पूर्णता
जिंदगी है मेरे हमदम , एक सुहाना सा सफर ,
मुस्कानें होठों पर आईं हैं , जब तुम हो हमसफर ,
खूबसूरत हो गया हर पल , तुमसे मिल कर ||
इस जिंदगी का सारा समय , चल रहा धीरे - धीरे ,
सपने जो देखे थे सोते हुए , पूरे हो रहे धीरे - धीरे ,
नींद के सपनों को पूरे करेंगे , हम दोनों मिल कर ||
प्यार ही इस , जिंदगी की नींव है दोस्त ,
प्यार के पहियों से ही , जिंदगी की गाड़ी चलती है ,
जिंदगी की राह पूरी होते - होते , मंजिल मिलते - मिलते ,
जीवन ही पूर्णता को प्राप्त हो जाता है ||
No comments:
Post a Comment