राधे - राधे जी
मधुबन से तोड़ा , जो फूल कान्हा ने ,
राधा को देते हुए कहा ,
राधे ये फूल तुम्हारे लिए ,
धन्यवाद कान्हा , बहुत -बहुत धन्यवाद ||
कान्हा मुस्कुराए , नीचे बैठकर ,
हाथ का फूल आगे बढ़ाया ,
और बोले , राधे - राधे जी ||
राधा ने मुस्कुरा कर , दोनों हाथ जोड़े ,
राधा की इस हरकत पर ,
कान्हा मुस्कुरा दिए , दोनों ही ,
खुशी में डूब कर मुस्कुरा दिए ,
प्रेम में पगी मुस्कुराहट में ||
No comments:
Post a Comment