Friday, August 7, 2026

JAGMAGAA UTHEGAA ( JIVAN )


                जगमगा उठेगा 


बोल दोस्त ,मीठे - मीठे  बोल , मन मोहें सबका  ,

प्यार भर ले जीवन में , मुस्कान सबकी जगा  ,

बयार के समान रख , गति धीमी और शीतलता ,

खुद भी बयार के , समान ही बन जाना  || 


तेज गति ले के , आँधी ना बन जाना  ,

जो अपने साथ , विध्वंस लाती है  ,

बयार का हाथ पकड़ , धीरे कदम बढ़ाना  ,

पहुँच के अपनी मंजिल , मुस्कानें फैलाना  || 


मीठे बोल , धीमी बयार , मुस्कानें शीतलता ,

ये सब गुण जगा ले , अपना मन जगा ले ,

प्यार में ये गुण तुझे , पहुँचाएँगे मंजिल तक ,

जीवन जगमगा उठेगा तेरा , जगमगा उठेगा   || 

No comments:

Post a Comment