दुःख \ सुख
दुःख और सुख , दोनों आते हैं जीवन में ,
दुःख जब आता है , हम उस रचेता को ,
याद करते हैं , और उसी के ,
आ जाते हैं पास में ||
सुख आने पर तो ,हम चले जाते हैं उसी से दूर ,
सुख हमें अहंकारी ,बना जाता है दोस्तों ,
सुख हमें आलसी भी , बना जाता है दोस्तों ||
दुःख बना जाता है हमें , मजबूत और शक्तिवान ,
साथ ही दुःख हमें , सबक सिखा जाता है दोस्तों ||
दुःख ही एक शिक्षक है , जो कुछ तो सिखाता है ,
सुख तो एक बहाव है , जीवन में आता है , जाता है ,
ना कुछ देता है , ना कुछ सिखाता है दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment