Wednesday, August 12, 2026

PREM KAHAANII ( PREM )

 

                   प्रेम कहानी  


ये अपनी प्रेम कहानी , जैसे नदिया में बहता पानी ,

ये कहानी किसी ने ना जानी , और ना ही हमने बतानी  || 


कोई क्या करेगा , ये सब जान कर  ?

कोई क्या करेगा , हमारी मुस्कान देखकर  ?

हम ही तो खुश होंगे , अपने ही दिल में  ,

चैन ही मिलेगा  , हमको अपने दिल में   || 


ये अपनी प्रेम कहानी , सिर्फ दिल में छुपानी  ,

खिलती कलियाँ भी हमने , सिर्फ दिल में छुपानी  ,

किसी को ना बतानी , ये बातें हैं रूहानी  ,

ये अपनी प्रेम कहानी , ये अपनी प्रेम कहानी   || 

 

No comments:

Post a Comment