Tuesday, August 18, 2026

AAJ ( JIVAN )

 

                        आज 


मत सोचो , कल क्या हुआ  ? वह बीत गया , 

मत सोचो , कल क्या होगा  ? वह अनजाना है ,

जो आज है , उसे बिता लो  , मुस्काना है  || 


दोस्तों के संग बिता लो  , आज का दिन  ,

गप्पें खूब लड़ा लो  , आज के दिन  ,

समय खूब तुम्हारे पास  , आज के दिन ,

कल क्या पता , तुम या दोस्त  , व्यस्त हो  ?

फिर कैसे ला पाओगे तुम  , आज का दिन  ?? 


दिल की बातें कह डालो  , आज के दिन  ,

खुशी और गम सभी कुछ , बाँट लो  , आज  के दिन ,

फिर कैसे ला पाओगे  तुम ,  आज का दिन   ??  






No comments:

Post a Comment