Thursday, August 13, 2026

JUDAAV ( KSHNIKAA )



                                          जुड़ाव 


जैसे माँ भी जन्म लेती है , जब बच्चा जन्म लेता है  ,

वैसे समस्या के साथ ही , समाधान भी जन्म लेता है ,

तो ढूँढो समाधान  को दोस्तों  || 


हर समस्या के साथ ही , समाधान जुड़ा होता है  ,

समस्या की गहराई में डूब कर , समाधान पा लो  ,

वह गहराई ही , समाधान दिलाएगी  दोस्तों  || 


समंदर से उड़ती वाष्प से , बादल का जन्म होता है  ,

बादल से बरसी बरखा से , समंदर लहराता है  ,

दोनों का जीवन , एक - दूजे से जुड़ा है दोस्तों   || 


आपस में जुड़े , कई  रिश्ते हैं दोस्तों  ,

जैसे नींद से , सपनों का जुड़ाव है दोस्तों  ,

सपने पूरे होने पर , मुस्कान का ,

प्यार के साथ  भी , मुस्कान का जुड़ाव है दोस्तों   || 


No comments:

Post a Comment