सीखो
ताकतवर होकर श्रेष्ठ बनो , अहंकारी नहीं ,
अपनी ताकत का उपयोग , दूजों की मदद में करो ,
इससे ताकत बढ़ेगी , घटेगी नहीं ,
क्योंकि तुम्हें दूजों की मुस्कानें ,
और आशीष मिलेंगे ||
अहंकारी बनोगे तो , नफरतें , क्रोध मिलेंगे ,
और तुम्हें बेचैनी , उदासियाँ मिलेंगी ,
तुम क्या लेना चाहोगे ? ?
जीवन का सुकून लेना चाहोगे ,
तो मदद का , स्नेह का ,
प्रेम का हाथ बढ़ाना सीखो ,
जिंदगी सुंदर बना लो दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment