Saturday, August 15, 2026

NAMAN - NAMAN ( DESH )

  नमन - नमन 


सीमा पर जब संकट आया , वीरों ने दूर भगाया  ,

अपनी भारत माता को - संकट से मुक्त कराया ,

अपना तिरंगा  जग में , ऊँचाई पर लहराया   ,

अपनी भारत माता को  -------  || 


अपने वीरों का शौर्य ,  जग में सबसे ऊँचा है  ,

सारे जग में ही उनकी , वीरता का चर्चा है  ,

वीरों ने अपना तिरंगा , गगना में लहराया  ,

अपनी भारत माता को  --------  || 


वीरों ने ही देश की खातिर , अपने प्राण गँवाए  ,

अपनी नींदे कर बलिदान , चैन से सबको सुलाए  ,

अपना तिरंगा हो ना नीचा , सिर चाहे कट जाए  ,

अपनी भारत माता को -------   || 


हम तो तुमको प्यार हैं करते , वीरों तुम्हें प्रणाम  ,

नमन  , नमन हम करते , वीरों तुम्हें प्रणाम  ,

अपने तिरंगे को मिल के , गगना में लहराया  , 

अपनी भारत माता को --------   || 



No comments:

Post a Comment