Thursday, August 20, 2026

FURSAT ( JIVAN )

 

                               फुर्सत 


कुछ खास पल तो , जीवन से चुरा लो दोस्तों  ,

क्या पता आगे समय , ना मिले दोस्तों  ,

जिम्मेदारियाँ जरा सी भी , फुर्सत जो नहीं देतीं   || 


कुछ खास रिश्तों को , निभा लो दोस्तों  ,

उन्हें समय देकर कुछ और , मजबूत बना लो दोस्तों  ,

जिम्मेदारियाँ जरा सी भी  , फुर्सत जो नहीं देतीं   || 


अपने देखे सपनों को  ,पूरा करने की कुछ  ,

और कोशिश तो कर लो दोस्तों  ,

अधिक कोशिशें शायद , कुछ को पूरा कर दें दोस्तों   ,

जिम्मेदारियाँ जरा सी भी , फुर्सत जो नहीं देतीं   || 





 





No comments:

Post a Comment