Saturday, November 20, 2021

BADHTE JANA ( JIVAN )

 राहें नई _ नई हैं,रस्ता भी है अनजाना,
कोई साथ मेरे चल दे,शायद लगे पहचाना,
दिल में हमारे क्या है?कोई ना ये जाना,
पर मुझको ये खुशी है, किसी का मेरे साथ आना।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  बढ़ते जाना 

जीवन की राहों पर यूँ,जब साथ कोई चलता,
दुःख-सुख में साथ देता, और दिल को राहत देता,
सारी दुनिया में वही तो, अपना हमें तो लगता,
एक जिंदगी का साया, जिसने हमें अपना माना।

जब हम किसी को चाहें,और कोई हम को चाहे,
साथी बने राहों में, हर दिन हमें निबाहे,
ना सोचे कल क्या होगा?वो कल को देखा जाए,
ऐसे ही वक्त बीते, कल को बुनेंगे हम,
कल का ताना-बाना।

तोड़े ना हम से नाता, संग हर दम वो चले,
तभी तो आँखों में भी, सपने नए पलें,
उन  सपनों के जरिए ही, कदम आगे चलें,
यही सच है जीवन का, आगे ही बढ़ते जाना।

BINDIA

बिंदिया 

 भारत में-
एक लड़की, एक महिला,
अधूरी है, बिंदी बिना,
चमक बढ़ जाए चेहरे की,
सज गई बिंदी जहाँ।

आकार हैं अनेकों उसके,
रंग हैं लाखों यहाँ,
फिल्में भी अधूरी हैं,
बिंदी के गाने बिना।

जैसे - बिंदिया चमकेगी,
तेरी बिंदिया रे ।

Friday, November 19, 2021

UMR

         उम्र  

 

 जन्म हुआ संसार में, मानव आया धरती पर,
बचपन बीत चला तब,मात-पिता की अँगुली पकड़।

 बढ़ी उम्र तो आई जवानी,बनाया गया कैरियर ,
कोई बना डाक्टर यारों,कोई बना इंजीनियर ।

किसी ने प्यार की झप्पी डाली,किसी ने की शादी ,
सभी ने धीरे-धीरे,बढ़ाई देश की आबादी।

उम्र ने आगे कदम बढ़ाए,शक्ति भी घटा गई,
कोई तन से हुआ बूढ़ा,कोई मन से बुढ़ा गया ।

बुढ़ापे की दस्तक ने,चाल भी धीमी कर दी,
कुछ मानवों की चाल ने, जादू की झप्पी दे दी।

तन की उम्र बढ़ी है उनकी, दिल उनका उन्मत्त है,
शौक ना जो पूरे कर पाए, आज उन्हीं में व्यस्त हैं।
वो कहलाए यारों सदाबहार, हाँ, सदाबहार।

GUNJAE JAA ( PREM )

     गुंजाए  जा 

 

कदम - कदम बढ़ाए जा ,गीत गुनगुनाए  जा,

जिंदगी है जो मिली ,तू प्यार में डुबाए जा ,

अपनों का प्यार है बहुत ,तू अपनों पे लुटाए जा ,

मधुर से संगीत में ,दिल को तू डुबाए जा ,

प्यार ही ताकत है तेरी ,उसको तू बढ़ाए जा ,

प्यार ही हिम्मत है तेरी ,उसको भी बढ़ाए जा ,

प्यार भरे बोल अपने ,जग में तू गुंजाए जा |

DHARAA MAA ( JIVAN )

   

                   धरा माँ

 

जनम लिया इस धरती पर ,धरा हमारी माता है ,

भेजा जिसने हमें यहाँ ,वह अपना विधाता है ,

जीवन देने वाला ऊपर ,नीचे पालनहार है ,

फिर हम कैसे सोचें ? दुनिया में क्या रखा है ?

प्यार दुलार सभी कुछ है ,जीवन के लक्ष्य कुछ हैं ,

जितना जीवन मिला हमे, वही तो अपनी थाती है ,

कुछ कर जाएँ जीवन में ,ये बात हमें तो भाती है |

MERAA DOST ( AADHYATMIK )

 मेरा दोस्त 

 

ओ दुनिया को बनाने वाले ,तू है मेरा दोस्त ,

सदा रहा तू मेरे साथ क्योंकि ,तू है मेरा दोस्त ,

जानती हूँ मैं ,तू आज भी मेरे साथ ,

रहना तू सदा ही मेरे साथ ,मेरा है विश्वास ,

तेरे जैसा दोस्त ना दूजा ,मेरा है विश्वास ,

तू ही मेरा  दोस्त ,सच्चा दोस्त |

MERE JANAM ( SMALL POEM )

 मेरे जानम  

 

चमन के फूलों ने तुझको सलाम है भेजा ,

गगन के तारों ने तुझको पयाम है   भेजा ,

पंछियों ने भी उड़ते हुए कलाम है भेजा ,

अब बता मुझे क्या मैं भेजूँ मेरे जानम ?

मेरा दिल तो तेरे ही पास है जानम |