Saturday, October 9, 2021

GAHRAIYAN ( RATNAKAR )

 

              रत्नाकर   

 

कलरव छिप गयाहै घोंसलों में ,

खुशबुएँ छिपी हैं फूलों में ,

चाँद - तारे छिपे हैं बादलों में ,

रत्नाकर की लहरें भी गहराइयों में | 

 

रत्नाकर के अंदर ही ,अनेक रत्न छिपे हैं ,

ऊपर से रत्नाकर ,साधारण सा दिखाई देता है ,

अंदर है रत्नों का खज़ाना ,सुंदर और अनमोल | 

 

सभी जीव -जंतु ,गहराइयों में विचरते ,

साथ उठते -बैठते ,तैरते और रुकते ,

खिलखिलाते ,खेलते ,ना कोई परेशानी ,

जिंदगी तो अनमोल ,जिंदगी तो उनकी दीवानी | 

 

आज रत्नाकर के तट हैं सूने ,

कोई ना आता लहरों से खेलने ,

लहरें भी हो चली उदास हैं ,

उनके भी दिल में एक प्यास है | 

 

कोई आए ,उनके साथ खेले ,उन्हें छुए ,मुस्काए ,

रत्नाकर भी बाट जोहता है ,कोई आए ,उसे बुलाए ,

मगर निस दिन ,आस रह जाती अधूरी ,

कोई नहीं आता ,उसे बुलाता ,जाने कब हो पूरी | 

 

Tuesday, August 31, 2021

JINDGI ( JIVAN )

 

               जिंदगी 

 

जिंदगी प्यार है ,जिंदगी दुलार है ,

जिंदगी आस है ,जिंदगी विश्वास है ,

जिंदगी गीत है ,जिंदगी संगीत है ,

जिंदगी कर्म है ,जिंदगी धर्म है | 

 

जिंदगी बोल है ,जिंदगी अमोल है ,

जिंदगी एक चुप भी है ,जिंदगी गूँज भी है ,

जिंदगी एक राह है ,जिंदगी मंजिल भी है ,

जिंदगी एक मोड़ है ,जिंदगी एक जोड़ है | 

 

जिंदगी एक हाथ है,एक दूजे का साथ है ,

जिंदगी एक किरन है ,जिंदगी उमंग है ,

जिंदगी साँसों की माला ,रचेता ने गले में डाला ,

जिंदगी से पा ले मानव ,जो चाहता है पाना | 

 

जिंदगी परिंदे जैसी ,इधर -उधर उड़ती जाए ,

साँसों की डोरी से बँधी ,लहर जैसी लहराती जाए ,

जिंदगी हम दोनों की ,एक साथ है बँधी ,

जिंदगी हमारी प्यार के ,सागर में गोते लगाए | 

 

जिंदगी एक विश्वास है ,रचेता ने जो हमें दी ,

थाम लो इस श्वांस को ,छोड़ो ना इस आस को ,

रखो विश्वास उस रचेता पर ,जो ना कभी साथ छोड़े ,

जीवन की नैया को ,कभी डूबता ना छोड़े | 

 

Sunday, August 29, 2021

HAR LE , HAR LE ( AADHYATMIK )

 

               हर ले ,हर ले 

 

हर ले ,हर ले ,हर ले ,दुनिया केदुःखों को हर ले ,

ओ दुनिया बनाने वाले ,दुनिया  दुःखों को हर ले | 

 

दुनिया को तूने बनाया ,रंगों से उसको सजाया ,

उसे और रंगीन कर ले,दुनिया के दुःखों को हर ले | 


दुनिया को तूने भावुक बनाया ,भावों से उसे सजाया ,

भावों को उनके और बढ़ा दे ,दुनिया के दुःखों को हर ले | 


दुनिया को तूने सुंदर बनाया ,हर रचना को सुंदरता  सजाया ,

सुंदरता को और बढ़ा ले ,दुनिया के दुःखों को हर  ले | 


तेरी रचना ने गड़बड़ की है ,दुनिया को उसने है सताया ,

तू तो उसका पिता है ,अब माफ़ उसे कर ले ,

दुनिया के दुःखों को हर ले | 


जो उसने गलतियाँ की हैं ,बड़ा ही नासमझ है वो ,

मगर अब माफ़ कर दे तू ,क्षमा का दान कर दे तू ,

जब सब के दुःख हरेगा ,मेरा भी ध्यान रख ले तू ,

दुनिया के दुःखों को हर ले |

CHAAHATON NE ( PREM GEET )

 

          चाहतों ने 

 

किसी की चाहतों ने ,यूँ हमें बर्बाद किया है ,

हमारा दिल चुरा के ,हमें खाना खराब किया है | 

 

एक दिल ही तो था ,जो हमें प्यार करता था ,

दिल ही तो था ,जो इशारे पर धड़कता था ,

एक दिल ही तो था ,जो गुनगुनाता था ,

हमारे रूठ जाने पर ,वही हमको मनाता था ,

उसी दिल को चुरा कर हमें ,हमें बर्बाद किया है | 

 

मगर ये क्या ?प्यार करते हैं हम, दिल चुराने वाले को ,

जान देते हैं हम अपनी ,उसी दिल चुराने वाले को,

ख़ुशी चाहतें हैं हम हर दिन ,उसी दिल चुराने वाले की ,

हर सुख चाहते हैं हम ,उसी दिल चुराने वाले का ,

चाहे उसने हमें बर्बाद किया है ,खाना खराब किया है |

Friday, August 20, 2021

EISA DEKHA ( JIVAN )

 

                 ऐसा देखा 

 

कोरे कागज पे लिखा ईश ने ,सबकी किस्मत का लेखा ,

कुछ दुःख ,कुछ सुख लिखे ,हमने ऐसा देखा | 

 

जिन रंगों से रंग डाली ,उसने जिसकी किस्मत ,

उन्हीं रंगोंमें रंगा हुआ ,हमने जीवन देखा | 

 

जो दी उसने रफ़्तार जीवन की ,उसी गति से चली जिंदगी ,

गति नहीं बदल सकती ,हमने ऐसा देखा | 

 

दुःख देके ,दुःख वापस लेता ,सुख से झोली भर देता ,

ऊबड़ -खाबड़ राहों में भी ,फूल बिछा वो देता | 

 

कठिन समय में हाथ थामता ,कठिनाई हर लेता ,

इसी से तो जीवन आगे बढ़ता ,हमने ऐसा देखा | 

 

कल क्या हुआ ?आगे क्या होगा ?मानव नहीं जानता ,

मगर हर दिन में एक पल ऐसा आता ,

उसमें जो माँगों वो इच्छा पूरी करता  | 

 

 कभी  नहीं ऐसा सोचो ,जो दुःख दे किसी जीवन को ,

सबका सुख चाहो तो पाओगे ,सुख की मुस्कानों को | 

 

अब तक जीवन बीता जैसे ,आगे भी बीतता जाए ,

सुख की साँस लेते हुए ही ,हम तेरे लोक में आएँ | 

 

सभी को सुखमय कर दो ईश ,दुनिया सब सुख पाए ,

उन्हीं के साथ हमें भी ईश ,दे दो सुख के साए | 

 

बहुत - बहुत आभार तुम्हारा ,जो तुम साथ हो देते ,

तुम जैसा दोस्त पाकर तो ,हम सब चैन से जीते | 

 

                                     

Tuesday, August 17, 2021

AASHISH USII KAA (JIVAN )

 

               आशीष उसी का 

 

पहले भी समय बीता है ,यह भी बीत जाएगा ,

मत कर चिंता साथी मेरे ,आसमां खुशियाँ बरसाएगा | 

 

कल नहीं रुका है आज तो ,आज भी टल जाएगा ,

आने वाला कल हमें ,खुशियों के पल दिखलाएगा | 

 

समय कठिन है माना आज ,कल आसां हो जाएगा ,

तू भी मेरे साथ मिलकर ,मुस्कुराएगा ,खिलखिलाएगा | 

 

कलियाँ छिपी हैं ,समय के पर्दे में ,

पर्दे के खुलने पर ,पवन उन्हें खिलाएगा | 

 

कलियों के खिलने ,पर ही तो मेरे साथी ,

बहारों का मौसम ,खिल जाएगा | 

 

जीवन तो जीवन है साथी ,वापस खुशियाँ लौटाएगा ,

राहें जो लगती सूनी हैं ,गुंजायमान कर जाएगा | 

 

हम दोनों की आँखों की ,चमक तभी बढ़ पाएगी ,

जब मौसम प्यार का आएगा ,मौसम प्यार का आएगा | 

 

हर दिन सूरज उग जाएगा ,हर दिन चंदा चमकाएगा ,

तारों भरा आसमां साथी ,यूँ ही खिलखिलाएगा | 

 

हम दोनों मिल के साथ चलेंगे ,तो मौसम मुस्काएगा ,

जीवन की नैया को ईश्वर ,भव सागर से पार लगाएगा | 

 

आशीष उसी रचेता का ,हमारे साथ है साथी मेरे ,

दुःख देता है कुछ पल के ,वह पल भी तो टल जाएगा | 

 

Tuesday, August 10, 2021

DIL KI DUNIYA ( PREM GEET )

 

             दिल की दुनिया 

 

जीवन ये तेरा मेरा ,एक राह का राही है ,

चलता ही जाता है ,एक राह पे संग -संग ,

हर राह के राही हम ,एक साथ चले जाएँगे ,

मंजिल भी मिलेगी हमको ,हर राह की संग -संग | 

 

कुछ प्यार मोहब्बत है ,कुछ मुस्कानें खिलती हैं ,

कुछ पल अनमोल हुए ,कुछ कलियाँ खिलती हैं ,

कुछ सपने सच होने से ,कदम चले आगे ,

मुस्कानों के बढ़ने से ,आशाएँ पलती हैं | 

 

पवन के वेग से ही ,ये मन उड़ जाता है ,

रोके से रुकता नहीं है ,बंधन में नहीं रहता है ,

कोई कैसे रोके ? कोई कैसे इसे टोके ? 

ये प्यार के धागों को ,संग लेके उड़ जाता है | 


दुनिया कुछ ना जाने ,दुनिया कुछ ना समझे ,

क्या प्यार मोहब्बत है ? क्या दिल की दुनिया है ? 

दुनिया तो बस ये जाने ,दो पागल प्रेमी हैं ,

जो एक दूजे के साथ ,एक दूजे की दुनिया हैं |