Thursday, June 29, 2023

AKELAAPAN ( JIVAN )

 

                     अकेलापन 


अकेलापन एक शब्द ही नहीं ,

एक भाव है ,एक सोच है ,एक स्तिथि है ,

जबहमारे साथ कोई नहीं होता ,

तब हमें सब अकेला समझते हैं दोस्तों | 


मगर क्या हम तब अकेले होते हैं ? 

नहीं ,हमारी सोच में कोई ना कोई होता है ,

कभी हम पिछले समय की ,यादों में डूबे होते हैं ,

कभी - कभी दोस्तों का साथ मिला होता है | 


कभी किसी पार्टी में ,

क्या सचमुच हम भीड़ का हिस्सा होते हैं ? 

कभी - कभी तो हम उस पार्टी में ,

अनजान चेहरों के बीच हम ,

 खुद कोअकेला पाते हैं दोस्तों ,वह  अकेलापन ,

बहुत निराशाजनक होता है दोस्तों ,

बहुत ही दुखदायी  होता है | 


Tuesday, June 27, 2023

SAMAJHDAARII ( JIVAN )

 

                          समझदारी 


जीवन में दुःख - सुख ,नामक दो लहरें हैं ,

दुःख की लहर को ,

जिसने धैर्य से पार कर लिया ,

वही सुख की सागरीय लहर में ,

तैरने का आनंद ले सकता है | 


जिंदगी में बनने वाले रिश्ते ,

दोस्ती ,प्यार ,मुस्कानों से सजाने वाला ही ,

ता - उम्र इनका आनंद ले सकता है | 

 

ऐसा होने पर ,वो जिंदगी देने वाला ( ईश्वर ) भी ,

मुस्कुराता है ,खुश होता है क्योंकि ,

वह जान जाता है , जिसे उसने जिंदगी दी है ,

वह उसे समझदारी से बिता रहा है | 



Sunday, June 25, 2023

ACHCHHAA ( KSHANIKA )

                           

                                अच्छा 


अच्छी किताबें ,अच्छी सोच ,और अच्छे लोग ,

सभी को अच्छे लगते हैं ,

ईश्वर भी उन्हीं को प्यार करते हैं ,

उन्हीं की परीक्षा लेते हैं ,

क्योंकि अच्छी सोच वाले ,अच्छे लोग ही ,

उनकी परीक्षाओं को ,बेहतर तरीके से ,

बेहतर अंकों के साथ ,पास कर जाते हैं | 


अच्छी किताबों को पढ़ने के लिए ,

समझ कर पढ़ना पड़ता है ,

अगर उनमें लिखी बातों को नहीं समझा ,

तो व्यर्थ ही समय गँवाया | 


अच्छी सोच  को जान कर ,

समझ कर ही जीवन में उतारना पड़ता है ,

यदि अपने जीवन में नहीं उतारा ,

तो व्यर्थ ही जीवन गँवाया | 


अच्छे लोगों की संगति में ,

स्वयं को अच्छा बनाया तो ठीक ,

अन्यथा उन लोगों की संगति में रहकर भी ,

व्यर्थ ही समय गँवाया | 


MUSKAANEN ( KSHANIKA )

 

                            मुस्कानें 


होठों पे  मुस्कान लिए मैं ,चलती गई एक राह पर ,

जो देखे वो भी मुस्का दे ,बढ़ जाए मेरी मुस्कान | 


खुश वो हो जाए जो देखे ,मेरे होठों की मुस्कान ,

इसी तरह मैं रही बाँटती ,पूरे ही रस्ते मुस्कान | 


पल - पल ,छिन - छिन बढ़ती गई ,मेरे होठों की मुस्कान ,

आओ दोस्तों ,तुम भी आओ ,बाँटो तुम भी ये मुस्कान | 

 

बाँटोगे मुस्कान  तो बंधु  ,बढ़ेगी तुम्हारी भी मुस्कान ,

जीवन भर जाएगा मुस्कानों से ,बाँटोगे जो तुम मुस्कान | 


Thursday, June 22, 2023

BATIYAAO ( KSHANIKA )

 

                              बतियाओ 


जीवन सफल बनाना है ,तो मुस्कुराओ ,

हर दिन जाग कर , सैर को निकल जाओ ,

हरियाली और फूलों से ,मिलकर बतियाओ | 


सूर्योदय को देखो ,और शुकराना मनाओ ,

सूर्यदेव के तेज से ,मुस्कुराई प्रकृति देख ,

तुम भी मुस्कुराओ ,और उन्हें शीश नवाओ | 


चिड़ियों के गीत सुनकर ,तुम भी  गुनगुनाओ ,

कोशिश करके उनकी आवाज़ में ,

तुम भी अपनी आवाज़ मिलाओ ,

 दिन की शुरुआत की ,मीठी कोशिश से ,

दिन भर में ऐसी कोशिश करते जाओ | 


और रात में , मीठी नींद में डूबकर ,

सपनों की सुंदर दुनिया की सैर कर आओ | 


Tuesday, June 20, 2023

JINDGII SE ( JIVAN )

 

               जिंदगी से 


जिंदगी इम्तिहान लेती है ,

हर दिन नया प्रश्न - पत्र देती है ,

हर प्रश्न - पत्र को हल करोगे बंधु ,

तभी उत्तीर्ण हो पाओगे | 


जिंदगी जब किसी को देती है ,

तो छप्पर फाड़ कर देती है ,

मगर जब लेती है तो ,

किसी का लिहाज़ नहीं करती है | 


जिंदगी का सदैव आदर करो ,

उसे प्यार दो ,मुस्कान दो ,

तो बदले में जिंदगी से ,

आदर ,प्यार और मुस्कानें पाओगे | 


Sunday, June 18, 2023

RISHTEY JODNE VAALE AUZAAR ( KSHANIKA )

 

                 रिश्ते जोड़ने वाले औज़ार 


कहीं रिश्तों में रुकावट आए , तो चुपचाप ना रहो ,

संवाद की सुईं इस्तेमाल करो , 

स्नेह का धागा पिरोकर ,

उधड़ते रिश्तों की सिलाई कर लो दोस्तों | 


होंठों की मुस्कानों का ग्लू लगाकर ,

मीठे बोलों का टेप लगाकर ,

जोड़ लो दूर जाते रिश्तों को ,

ये सब ही तो खुशियाँ देने वाले औज़ार हैं | 

 

प्यार की स्याही से लिखे दो शब्द ,

जरा पुराने पोस्टकार्ड पर लिख के ,

पहुँचाओ तो दोस्तों के पास ,

सभी संबंध जुड़कर ,

जिंदगी संवार  देंगे दोस्तों ,

रिश्तों को जीवंत बना देंगे दोस्तों |