Wednesday, March 31, 2021

JELLY RE JELLY ( HAASY RAS )

  

          जैली रे जैली 

 

जैली रे जैली ,तेरा रंग कैसा ? 

दूध ,संतरी और गुलाब जैसा | 

जैली रे जैली ,तेरा स्वाद कैसा ? 

रंग ,खुश्बु की तरह ,अलग जैसा | 

 

पानी उबाल कर ,जैली पाउडर मिलाएँ ,

धीरे - धीरे से उसे ठंडा कराएँ ,

मगर छोटे बच्चे शोर मचाएँ ,

नानी जल्दी ठंडा करो ,जिससे हम खाएँ | 

 

फ्रिज में रख कर ,ठंडा जो किया ,

बाउल में जैली ने ,डांस वो किया ,

छोटी बाउल में ,बच्चों ने लिया ,

चम्मच में जैली ,हिलती ,फिसलती रही | 

 

उसकी फिसलन पर ,बच्चों ने हँस दिया ,

धीरे - धीरे जैली ,मुँह में फिसलती रही ,

बच्चों के चेहरों पे ,हँसी खिलती रही ,

जैली रे जैली ,ओ मेरी जैली | 

 

 

 

Monday, March 29, 2021

TUMHARE SAMNE ( GEET )

 

          तुम्हारे सामने 

 

तुम्हें सामने पाके नजरें ,

उठीं मगर झुक गईं ,

तुम्हारी नजरें थीं ,चेहरे पर मेरे ,

आया पसीना ,ठंडी हवा में ,

कहा बोलने को ,होठों ने तेरे ,

लगी सोचने मैं ,बोलूँ मैं क्या ? 

लव्ज़ खिल सके ना ,अधरों पे मेरे | 

 

एक अर्से से ,सजाए थे सपने ,

तुम मिलोगे ,मुलाकातें होंगी ,

बातें होंगी ,देखेंगे तुम्हें जी भर के ,

पर जब तुम मिले ,

तो मुलाकातें हुईं ,बातें ना हुईं ,

देखा जरूर मगर ,जी भर के नहीं | 

 

Sunday, March 28, 2021

NAZAREN (GEET)

 

           नजरें 


रेशम के कच्चे तारों से ,

कैसे बुन पाऊँगी ?

मैं अपने जीवन के जाल अधूरे | 


प्रणय , प्यार ना ,माँग सुहाग ,

कुछ भी नहीं मेरे सोए भाग्य ,

जिस ओर बढ़ी मैं लिए उम्मीद ,

वहीं दिया अपनों ने त्याग ,

बिखर गए मेरे सारे ,

हुए नहीं सपने पूरे | 


हर ओर एक ही सूनापन ,

हर तरफ एक वीरानापन ,

क्या इन्हीं में खो जाएगा ? 

मेरा पतझड़ सा ये जीवन ,

क्या कभी नजारा खुशियों का ?

देखेंगी नहीं मेरी नजरें | 


PYAAR KI HOLI ( DOHE )

 

                 प्यार की होली 

सभी को होली की बहुत - बहुत बधाई ,

दोहे --

लाल रंग है प्यार का ,पीला है स्नेह ,

नीला रंग आकाश का ,बढ़ा लो सबसे नेह | 

 

घर में तुम अंदर रहो ,निकलो ना बाहर ,

कोरोना का संकट तो ,आए ना अंदर | 

 

रंग उड़ाओ प्यार का ,फैला दो स्नेह ,

गगना तक फैलाओ ,सबके दिल में नेह | 


होली का त्योहार है ,खुशियों से भरपूर ,

परिवार संग खेल लो ,इसको तुम भरपूर | 



 

Thursday, March 25, 2021

HO JAAEN ( GEET )

 

                 हो जाएँ 


मेरी नज़रों की ज़ुबां समझ लो गर ,

मेरी हर मुश्किल आसां हो जाए ,

प्यार से यूँ मुझे लो बाँहों में ,

दिल की तमन्ना तो पूरी हो जाए | 


प्यार नज़रों से तेरी छलका है ,

जाम भर लूँ मैं अपनी खुशियों का ,

मुझको नजरें जरा मिलाने दे ,

मेरी नजरें शराबी हो जाएँ | 


खुश्बु आई है तेरी साँसों से ,

हरेक फूल महका गुलशन का ,

इस तरफ भी जो हो निगाहे - करम ,

मेरी तन्हाईयाँ महक जाएँ | 


Wednesday, March 24, 2021

AAII HAI ( GEET )

        

              आई है 

 

उनके आने की खबर आई है ,

कितनी प्यारी ये घड़ी आई है |

 

कितना अजब है ये तेरा संदेसा ,

कि हवा में तेरी साँसों की महक आई है | 

 

बाहर की किसी भी आहट पर मेरी ,

चुनरी काँधे से सरक आई है | 

 

प्यार से तू मुझे ऐसे छुएगा ,

लाज की लाली गालों पे सिमट आई है | 

 

तेरी नज़रों की याद आने से ,

प्यार की मस्ती सी छलक आई है | 

 

किस तरह प्यार करूँगी तुझको ,

होठों पे थिरकन सी उभर आई है |


Tuesday, March 23, 2021

GUNGUNAYENGE ( GEET )

     

               गुनगुनाएँगे 


सुन मेरे साजना रे ,

    तेरी यादों में डूबी हूँ ,

        ख्यालों में मेरे हमदम ,

            मैं इतना खो गई हूँ | 


कि सुध है नहीं अपनी ,

    ये दिल हुआ दीवाना है ,

        लबों पर इक तराना है ,

            जो बस तुमको सुनाना है | 


अगर तुम आओगे सजना ,

     मेरे लब मुस्कुराएँगे ,

         मेरे दिल का तराना ,

             ये ही तो गुनगुनाएँगे |