Friday, February 28, 2025

BHAROSAA ( KSHANIKAA )

 

                           भरोसा 


मनचाहा जो मिले तुम्हें ,किसकी ख्वाहिश करोगे तुम ?

सपने पूरे हो जाएँगे तो ,क्या सपने देखोगे तुम  ?? 

 

जो आशा रखोगे दूजों से ,तो हाथ निराशा आएगी ,

तो कर्म हाथ से कर लो तुम ,मुस्कान आस की पाओगे  || 

 

सफल बनोगे जीवन में ,जो कर्म सभी निभाओगे ,

कर्मों की ही महिमा है ,यदि तुम जीवन सफल बनाओगे  || 

 

इंद्रधनुष खिलेगा सफलता का ,जीवन के आसमान में ,

तभी तो सारे रंग खिलेंगे ,जीवन रंगीन बनाओगे  || 


भरोसा सभी भावों से श्रेष्ठ है ,प्रेम भी उससे छोटा है ,

इसलिए प्रेम हो या ना हो ,भरोसे की राह अपनाओगे  || 

 

Thursday, February 27, 2025

JEET JAAO ( JIVAN )

 

                               जीत  जाओ 


कुछ शब्द सुन कर , अपने अनुसार पूर्ण ,

वाक्य बना लेती है ये दुनिया ,

कैसी - कैसी कहानी बना लेती है ये दुनिया  ?

अगर तुम्हें वह कहानी , अच्छी ना लगे तो ,

बदला ना लो दोस्तों ,बदल डालो ये दुनिया  || 

 

बदलाव आएगा गर इस दुनिया में  ,

खिलेंगे फूल गर इस दुनिया में ,

मुस्कानें खिलेंगी इस दुनिया में ,

सभी को पसंद आएगी तब दुनिया  || 

 

सभी की अपनी सोच होती है ,

सभी की अपनी राह होती है  ,

बदलाव लाकर सजा डालो ये दुनिया  ,

सभी की मंजिल बन जाएगी ये दुनिया  ,

और दोस्तों ऐसे ही , जीत जाओ ये दुनिया  || 

 

Wednesday, February 26, 2025

CHAABI ( JIVAN )

 

                            चाबी 


मान सभी का कर लो बंधु ,

सम्मान करो ना करो किसी का ,

कोई बात नहीं ,मगर अपमान नहीं करो  || 

 

अपना स्वाभिमान जिंदा रखो जरूर ,

दूसरे  के स्वाभिमान की भी कद्र करो ,

कभी दूजे के स्वाभिमान को ,ठेस ना लगाओ  || 

 

मानो  मन की बात जरूर ,

मन के बल को बढ़ाओ जरूर ,

उसी मनोबल के जरिए ,जग को जीत जाओ  || 

 

जग की जीत ही ,तुम्हारी सफलता है ,

वही सफलता तो तुम्हें मंजिल तक पहुँचाएगी ,

वही मंजिल तो तुम्हारी ,मुस्कान की चाबी है ,

उसी से अपनी मुस्कानें जगाओ  || 

 

Tuesday, February 25, 2025

MUKTII ( AADHYAATMIK )

 

                                 मुक्ति 


प्रेम साधना कर लो बंधु ,जग के पालनहार से ,

ये साधना की जो तुमने , तो भक्ति है ,

यदि समझे साधना को , तो शक्ति है , 

और यदि पा गए उसे , तो मुक्ति है  || 


भक्ति ही तो तुम्हारी शक्ति है ,

इसी शक्ति से ही  तो , तुम बलशाली बनोगे ,

मुक्ति पा कर ही तो  तुम ,

कर लोगे इस भवसागर  को पार दोस्तों  || 


जिंदगी के इस रूप को , अपना लो ,

जीवन सुंदर और सबल , बना लो , 

तभी तो तुम उस , रचनाकार की ,

छत्र छाया में रहकर उसका , प्यार पा लो  || 

 

Monday, February 24, 2025

LAKEEREN ( JIVAN )

      

                                लकीरें 


लकीरों की कहानी भी , अलग है दोस्तों ,

मस्तक की लकीरें , आपकी चिंता बयान करती हैं  ,

 उन्हें देख कर ,कोई भी जान जाएगा ,

आप चिंतित हैं दोस्तों  || 

 

हाथों की लकीरें ,आपका भाग्य बयान करती हैं ,

 उन्हें पढ़ने की  ,शक्ति रखने वाला ,

आपके भाग्य का ,वर्णन कर देगा दोस्तों  || 

 

रिश्तों में खिंची लकीरें ,रिश्तों की दरारें बयान करती हैं ,

हर कोई उन्हें देख कर जान जाएगा ,

रिश्ते टूटने के कगार पर हैं दोस्तों  || 

 

धरती पर खिंची लकीरें , बाँट देती हैं धरा को ,

घरों को  , राज्यों को , देशों को  ,

हर कोई उन्हें देख कर ,

सरहदों को पहचान जाएगा दोस्तों  || 

 

Sunday, February 23, 2025

JHOOLE MELE KE ( KSHANIKAA )

 

                                झूले मेले के 


मेले में ऊँचे झूले में , कभी बैठे हो दोस्तों  ?

वह झूला नीचे आता है , फिर  ऊपर जाता  है ,

ऐसे ही झूला घूमता जाता है दोस्तों  || 

 

जब ऊपर जाता है , दूर तक मेला दिखता है ,

नीचे आते हुए ,हवा का तेज झोंका मिलता है ,

ऐसे ही झूला घूमता जाता है दोस्तों  || 

 

नीचे आते हुए ,ऊपर जाते हुए ,

दिल की धड़कनें ,बदलती जाती हैं ,

कभी तेज होती हैं ,कभी धीमे होती हैं  ,

ऐसे ही धड़कनों की ,गति बदलती जाती है दोस्तों  || 

 

जिंदगी के रास्तों में भी , झूले के समान ,

उतार - चढ़ाव आते हैं दोस्तों  ,

ये उतार - चढ़ाव ही ,जीवन में बदलाव लाते  हैं  ,

उन्हीं उतार - चढ़ाव से ,जीवन में ,

सभी भाव भी बदलते हैं दोस्तों  || 

 

उन्हीं भावों से जीवन में ,चमकने वाले ,

सभी इंद्रधनुष ,जीवन में रंग और ,

खुशियों भर जाते हैं ,साथ ही ,

होठों पर मुस्कानें ,खिला जाते हैं दोस्तों  || 

 

 

 

 

Saturday, February 22, 2025

SAMASYAA ( KSHANIKAA )

 

                          समस्या 


समस्या कोई भी आए ,डरो मत ,

हौसलों को प्रयासों में ,बदल दो ,

समस्या को उन पर ,ना होने देना हावी || 

 

समस्या कोई भी हो , हो जाएगी उड़न छू ,

प्रयास भी खुश हो , जाएगा  तुम्हारा ,

हौसले तो दोस्तों ,खिलखिलाएँगे || 

 

जिनके पास हौसला ,नहीं है ,

वही पस्त हो जाते हैं ,दोस्तों ,

इसलिए हौसलों को , बुलंद रखो दोस्तों || 

 

जिन्हें प्रयास करने में ,आलस है ,

उनकी समस्याएँ तो बढ़ती ही ,जाती हैं ,

तो समस्याएँ  एक सागर का , रूप ले लेती हैं  ,

 और उन आलसियों को अपने में , डुबा लेती हैं  ||