अवशेष
जिंदगी ने जो समय दिया हमें ,
लंबा समय तो बीत गया ,
अब बचा शेष समय , हमें सुंदर बनाना है ,
इसका अर्थ है उसको , विशेष बनाना है ,
जिससे बचा समय सुगम ,
सुंदर और मनमोहक बन जाए ||
बीता समय सुंदरता से बीता ,
फूलों की महक से भरा रहा , आगे भी महकेगा ,
होठों पर मुस्कान जगी रहेगी ,
यही हमारी दौलत है दोस्तों ,
इसी दौलत से हम , अपनी जिंदगी सजाएँगे ,
और शेष जीवन विशेष बनाएँगे ||
यही सब जरूरी है दोस्तों ,
जीवन के समय को विशेष बनाना ,
वरना तो शेष समय , अवशेष ही बनेगा ||