Wednesday, April 6, 2022

SHRINGAAR ( JIVAN )

                    श्रृंगार 

 

श्रृंगार है एक शब्द मगर ,

छिपा है उसमें एक फ़साना ,

श्रृंगार जो कर ले ,

वो तो बन जाए एक अफसाना | 


माता रानी ,देवी माँ का ,

हर दिन का अलग है श्रृंगार ,

सुंदर हर दिन ,प्यारी हर दिन ,

चम -चम करता उनका श्रृंगार | 


लड़की जब दुल्हन बनती ,

करती है वो सोलह श्रृंगार ,

नया रूप सज जाता है ,

 जब होता है सोलह श्रृंगार | 


बिंदिया ,टीका ,काजल ,नथनी ,

हारों और गजरों से सजाया जाता है ,

मेहँदी ,चूड़ा ,हथफूल ,करधनी ,

साड़ी और शाल पहनाया जाता है ,

पायल ,बिछिया ,महावर ,कंगन ,चूनर ,

लाली और सिंदूर सजाया जाता है | 


चमक उठती है ,दमक उठती है ,

माता रानी और दुल्हन ,

जब करती हैं पूरा श्रृंगार ,

मगर आज कल कहते हैं "मेक -अप " दोस्तों ,

बोल के देखो दोनों शब्द ,

क्या सुंदर है ? क्या मीठा है ? 

मेक - अप  या  श्रृंगार ? 


Tuesday, April 5, 2022

" DAA" OR " DEE" ( KSHANIKA )

 

         "दा" और "दी" 

 

दादी मुझे बना दे राम ,

दे बेटे को एक खिलौना ,

जीवन से भरपूर खिलौना ,

खुशियाँ मुझको दे दे राम | 

 

जीवन बीत चला है अब तो ,

थोड़ा समय बचा है अब तो ,

रीत ना जाए यूँ ही जीवन ,

कुछ प्यार बरसा दे राम | 


दादा ,दादी बिगाड़ें बच्चों को ,

यही कहावत है देश में ,

मैं भी बिगाड़ूँ पोता ,पोती ,

इसलिए दादी मुझे बना दे राम | 

 

"दा " और "दी " दो पंख लगा दे ,

थोड़ा उड़ना मुझे सिखा दे ,

जीवन मेरा हो भरपूर ,

फिर उड़ पहुँचू तेरे धाम ,

दादी मुझे बना  दे राम  |  

 

Sunday, April 3, 2022

AHSAAS ( PREM )

 

                 अहसास

 

एक समय था ,जब हम मिले थे पहली बार ,

सामने आते ही ,हुईं थीं नजरें चार | 

 

ना जाने क्या अहसास था ? 

नहीं कोई और पास था ,

दिल भी जैसे धड़क कर ,गुम हुआ ,

लगा चला गया है वो ,सीने के पार | 

 

तुम्हारा हुआ जैसे ही ,

मुझको तो भूल गया है वो ,

क्योंकि अब नहीं होता है मुझको ,

मेरी धड़कन का अहसास यार | 

 

किस्से प्यार के बहुत सुन रखे थे ,

प्यार करने वालों को भी देखा था ,

मगर इस अहसास का क्या नाम है ? 

क्या इसी अहसास को कहते हैं प्यार ? 

 

उस एक लम्हे को, कहो कि रुक जाए ,

उसका अहसास भी तो थम जाए ,

चलें ना पल कभी आगे को ,एक कदम भी ,

बन जाए वो लम्हा ,एक यादगार ,एक यादगार | 


Tuesday, March 29, 2022

KOMAL SAPANE ( JIVAN )

 

               कोमल सपने 

 

फूलों की कोमलता है जग प्रसिद्ध ,

मगर सपनों की कोमलता ? 

क्या कोई जानता है ? 

सपनों की कोमलता के बारे में ? 

 

सपनों की कोमलता या कोमल सपने ,

वो सपने जो प्यार से भरे ,

दुलार से भरे ,

माता -पिता की ममतार से भरे ,

बच्चों की खिलती किलकार से भरे | 

 

कोमल सपने ,जिन्हें याद करते ही ,

होठों पर मुस्कान तिर आए ,

आँखों में चमक छा जाए ,

दिल की धड़कन ,मीठी सी धुन बजाए | 

 

कोमल सपने ,जो दोस्तों के कहकहों से भरे हों ,

यादों के दरीचों में ,पुराने और नए ,

दोस्तों वाले झरोखे खुलें हों ,

याद दोस्तों की ,जीवन को मुस्कुरा दे ,

सपनों को हमारे ,कोमल और कोमलतम बना दे | 

 

Sunday, March 27, 2022

GUNGUNI ( PREM )

 

                         गुनगुनी 

 

कंदराओं में फिरूं मैं ,घूमती सी अनमनी , 

जिंदगी का साज छेड़ूँ ,घूमती सी अनमनी | 


दीये की लौ सी मैं लहकूँ ,दूँ प्रकाश सभी को ,

सागर की लहरों सी चहकूँ ,घूमती सी अनमनी | 


कलियों का राज है चमन में ,रंगों में खिलता है चमन ,

मैं तो फूलों जैसी महकूँ ,घूमती सी अनमनी | 


नदियों की धारा है बहती ,पर्वतों से नीचे की ओर ,

मैं सदा नीचे ही रहती ,घूमती सी अनमनी | 


जिंदगी सबकी चहकती ,इस जहां की ताल पर ,

मेरे दिल की धड़कन तो चलती ,घूमती सी अनमनी | 


आज इस संसार में ,तू है मेरा हमसफ़र ,

मैं भी तेरी हमसफ़र हूँ ,डूबती सी चुनमुनी | 


प्यार हम दोनों का जानम ,है अमर संसार में ,

तू भी ,मैं भी ,दोनों ही ,हो गए हैं गुनगुनी | 


बदरा जब बरसे हैं जानम ,दोनों भीगे हैं खूब ,

बदरा का था पानी कम ,प्यार की बरखा घनी | 


Saturday, March 26, 2022

SUNAHARI DHOOP ( JIVAN )

 

                         सुनहरी धूप 

 

कितनी उधेड़बुन है  जिंदगी में ,कभी छाँव तो कभी धूप ,

वो वो गर चाहे तो बदल सकता है ,जिंदगी का यह रूप | 

 

तमन्ना है कि जिंदगी फिर से ,पहले सी हो जाए ,

मगर यह होगा तभी जब वो ,चाहे बदलना इसका रूप | 

 

जीवन कब एक जैसा चलता है ,बदलता है उसका रूप ,

कंकरीले रास्ते हैं कभी ,तो कभी कालीन बिछे हैं खूब | 

 

रात के अँधियारे छाए हैं कभी ,तो खिली है कभी धूप ,

कभी -कभी तो रात में ही ,खिल गई है चाँदनी अनूप | 

 

भोर हुई तो रवि के दर्शन हुए ,बाद में तो तप गई है धूप ,

शाम के आँगन में आते ही ,फ़ैल गई है हल्की सुनहरी धूप | 


उसी ने दर्द छिड़क दिया ,है पूरे जहान में ,

वही तो छिड़केगा दवा भी ,खाली करेगा दर्दों का कूप | 


वही तो बदलेगा अँधियारों को ,उजियालों की भोर  में ,

वही तो देगा सभी को ,प्यार का अनोखा स्वरुप | 


तू भी हाथ थाम ले उसका ,ले सहारा उसी का ,

वही तो खड़ा करके तुझे ,देगा शक्ति भरपूर | 


रंग जाएगा जीवन ,उसी के प्यारे से रंग में ,

उसी के प्यार में अगर ,तू जाएगा डूब | 


काँच जैसी ये जिंदगी है ,हल्की सी चोट का भी खतरा है ,

बचा के रखना है इसे ,जिससे ये ना टूट जाए | 


कलम से शब्द बिखरते जाते ,पन्नों पे संवर जाते हैं ,

इन्हें जोड़कर तू गीत बना ,खुश हो जाए सबका दिल खूब | 


Thursday, March 24, 2022

JAROORI HAI ( JIVAN )

 

                  जरूरी है 

 

दिल की दुनिया में ,खिलखिलाती हँसी हो ,

या शांति भरी चुप ,

उसमें धड़कन तो शोर मचा ही रही है ,

और वही तो जरूरी है ,

धड़कन के शोर को ,शांत मत होने देना ,

वही तो जरूरी है | 

 

छोटे - छोटे सपने पूरे हों ,तो खुश रहना ,

वही तो जरूरी है ,

बड़े सपने पूरे हों या नहीं ,मुस्काते रहना ,

वही तो जरूरी है | 

 

परिवार के साथ जुड़े रहना ,

वही तो जरूरी है ,

परिवार ही तो अपना है ,जीवन का सपना है ,

वही तो जरूरी है | 


उम्मीदों को जगाए रखना ,आशाओं को थामे रखना ,

वही तो जरूरी है ,

उम्मीदों और आशाओं की डोर से ,जिंदगी बंधी है ,

वही तो जरूरी है | 


महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का ,अथक प्रयास करना ,

वही तो जरूरी है ,

महत्वाकांक्षा -

अपनी हो या परिवार की ,उसको निरंतर पूरा करना ,

वही तो जरूरी है |