Saturday, January 31, 2026

BINAA PANKH ( PAVAN )

 

                       बिना पंख   

 

हुई है दीवानी , ये पवना सखि  ,

संग ले उड़ी , मेरा अंचरा सखि  || 

 

कोई ना रंग है , इसका सखि ,

देती ये पूरा , अहसास है सखि  ,

पकड़ में कभी ये , ना आती सखि  || 

 

बिना पंखों के ही , ये उड़ती सखि ,

सब को ये देती , शीतलता सखि  ,

प्यार हम इसको ,करते हैं सखि   || 

 

कीमत ना जाने कोई  , इसकी सखि  ,

साँसों से देती , ये जीवन सखि  ,

साँसें तो सब की  , अनमोल हैं सखि   ||  

 

Friday, January 30, 2026

KARM - FAL ( JIVAN )

 

                           कर्म - फल 

 

धरती और गगन के बीच में  ,प्यार सभी का पले  ,

हर जीव - जंतु इन्हीं दोनों के , बीच में ही पले  ,

सारी सुविधा सभी को इन्हीं के  , बीच में मिले   || 

 

कुछ जीव तो सुंदर कर्म करें , और जीवन चले  ,

उनके सुकर्मों से उनका  जीवन , सुंदर राह चले  ,

जो यह बात ना समझे , उनका जीवन उखड़ चले   || 

 

तो जानो और समझो दोस्तों  , क्या चाहते हो तुम   ?

कैसा जीवन - यापन ,करना चाहो तुम  ?

कर्मों के अनुसार ही तो , सब को फल मिले  ,

तो सुंदर कर्म कर लो तुम  , कर लो सुंदर कर्म तुम   || 

 

Thursday, January 29, 2026

KAHAANII RISHTON KII ( KSHANIKAA )

 

                        कहानी  रिश्तों की 

 

सब जगह की रीत अलग , हर समय की रीत अलग ,

समय पुराना था , बड़े - बड़े परिवार थे ,

 मिल- जुल कर रहते थे , आज समय बदला हुआ है ,

परिवार बहुत छोटे हो गए  ,

मिलना - जुलना खत्म हो गया , सिर्फ एकल परिवार  || 

 

ना रिश्ते ना नाते हैं , ना ही पास - पड़ोसी हैं  ,

कौन मिलेगा  ? कौन चलेगा  ? साथ में सब राहों में  ,

कौन समझेगा  ? एक - दूजे की व्यथा  ,

कौन खुशी में जुड़ जाएगा  ?? 

 

तो समझ - बूझ से ले लो काम  , " एकला चलो रे  ",

इस गीत को मत अपनाओ , 

मिल - जुल कर , उस पुराने समय को अपना लो ,

दिल से दिल मिला लो ,रिश्तों को अपना लो   || 

 

Wednesday, January 28, 2026

NEMATEN ( AADHYAATMIK )

 

                                     नेमतें 

 

एक मुस्कान को , बहुतों में बाँट दे बंदे  ,

तभी तो तुम्हें , खिलखिलाहटें मिलेंगी बंदे  ,

ईश्वर से मिले इस उपहार का , सम्मान कर बंदे  || 

 

ईश्वर ने दिया जीवन , सभी नेमतें बख्शीं  ,

तेरे जीवन के रास्ते में  , फूलों की महक बख्शी ,

उसी जीवन में शुभ कर्म , करता चल बंदे  || 

 

तभी तो जीवन भर तू  , सारे सुख पाएगा  ,

उसी का नाम लेकर तू  , सारा जीवन बिताएगा  ,

उसी का तो तू खूब ही  , सम्मान कर बंदे   || 

 

Tuesday, January 27, 2026

BASERAA ( JIVAN )

                        

                                  बसेरा 

 

धड़कनों का बसेरा  , बस गया है दिल में ,

इसी के साथ साँसों की माला , पिर गईं हैं दिल में ,

छोटा सा मुट्ठी भर का दिल , सब कुछ संभालता है  ||  

 

  पूरे शरीर का  दारोमदार है  , दिल की धड़कनों पर  ,

धड़कनें और साँसें  चलती रहीं , दिल के चलने पर  ,

और दिल के चलने से ही दोस्तों  , जीवन चलता रहा   || 

 

तो दिल का ध्यान रखना , जरूरी है दोस्तों ,

दिल पर बोझ ना डालो दोस्तों  ,इसे संभाल कर रखो ,

दिल हल्का रहेगा , तो स्वस्थ रहेगा  ,

साथ ही जीवन भी , चलता रहेगा दोस्तों   || 

  

Monday, January 26, 2026

AAINAA ( KSHANIKAA )

 

                         आईना 

 

आज यारों आईने ने बात की हमसे  ,

बोला  -- " क्या हाल है  ?"

" जिंदगी कैसी चल रही है  ?"

मैंने कहा  -- " अच्छी चल रही है  || "

 

वह बोला  -- " फिर आँखों की चमक कहाँ गई  ?

आँखों का काजल कहाँ गया  ?

होठों की मुस्कान कहाँ खो गई  ?

वापिस   बुलाओ तीनों को  , चेहरा सजा लो   || "

 

वह फिर बोला -- " कहाँ गए हाथों के कंगन  ?

जब तक कंगना नहीं खड़केंगे ,

तेरा दिल  नहीं धड़केगा  ,

तो दिल की धड़कन के लिए ,

पहन ले तू अपने कंगना  || " 

 

उसका कहना माना , वही किया जो उसने कहा  ,

यारों आईना खुश हो गया  ,

और बोला  --  " अब हुई ना कोई बात  ,

अब मेरी दोस्त लगती हो , सुंदर लगती हो  ,

अब आगे भी ऐसी ही  रहना  , ऐसी ही रहना   || " 

 

MERAA TIRANGAA ( DESH )

 

                               मेरा तिरंगा 

 

लहर - लहर लहराये रे , मेरा तिरंगा ,

ऊँचे गगना पे छाये रे  , मेरा तिरंगा  ,

मेरा तिरंगा ,मेरा तिरंगा , मेरा तिरंगा रे  || 

 

सीमा पर जब संकट आया , वीरों ने खत्म कराया ,

वीरों ने तिरंगा लहराया , वीरों की ये शान बढ़ाये रे  ,

मेरा तिरंगा ,मेरा तिरंगा , मेरा तिरंगा रे   || 

 

वीरों ने जान गँवा कर , देश को चैन दिलाया है ,

उन वीरों की ये जान है  , 

मेरा तिरंगा , मेरा तिरंगा , मेरा तिरंगा रे   || 

 

देश  बेटों और बेटियों ने , खेलों में नाम कमाया है ,

मेहनत और शौर्य से , विश्व कप भी कमाया है  ,

उनके शौर्य ने जग में , ऊँचा स्थान बनाये रे  ,

ऊँचे गगना पे छाये रे , मेरा तिरंगा , मेरा तिरंगा रे   ||