मेरा तिरंगा
लहर - लहर लहराये रे , मेरा तिरंगा ,
ऊँचे गगना पे छाये रे , मेरा तिरंगा ,
मेरा तिरंगा ,मेरा तिरंगा , मेरा तिरंगा रे ||
सीमा पर जब संकट आया , वीरों ने खत्म कराया ,
वीरों ने तिरंगा लहराया , वीरों की ये शान बढ़ाये रे ,
मेरा तिरंगा ,मेरा तिरंगा , मेरा तिरंगा रे ||
वीरों ने जान गँवा कर , देश को चैन दिलाया है ,
उन वीरों की ये जान है ,
मेरा तिरंगा , मेरा तिरंगा , मेरा तिरंगा रे ||
देश बेटों और बेटियों ने , खेलों में नाम कमाया है ,
मेहनत और शौर्य से , विश्व कप भी कमाया है ,
उनके शौर्य ने जग में , ऊँचा स्थान बनाये रे ,
ऊँचे गगना पे छाये रे , मेरा तिरंगा , मेरा तिरंगा रे ||
No comments:
Post a Comment