खुशियों की चाबी
अपनी खुशियों को दिल में बसा कर , ताला बंद कर लो ,
किसी दूसरे को वह चाबी मत देना यारों , अपने पास रखो ,
चाबी किसी को भी दी , तो खुशियाँ खो जाएँगी यारों ||
चाबी अपने पास ऐसे रखो , कि कोई चुरा ना पाए ,
आपकी खुशियों खजाना , खो ना जाए ,
यह कदम उठाना आपके लिए , जरूरी है यारों ||
जिंदगी को खुशियों में , डुबाओगे यारों ,
तभी तो होठों पर मुस्कानें , सजा पाओगे यारों ,
मुस्कानें सजेंगी तभी तो , आप खिलखिलाओगे यारों ||
No comments:
Post a Comment