दलदल
झूठों की महफिल में , सत्य जो बोला हमने ,
बड़े से झूठ का , पर्दाफाश भी किया हमने ,
मगर सभी झूठों की आवाज में ,
दब गई सत्य की आवाज दोस्तों ||
कौन उन झूठों को , सबक सिखाएगा दोस्तों ?
कौन झूठों के झूठ को , मिटाएगा दोस्तों ?
चलो एक तरीका आजमाते हैं दोस्तों ,
और उनके झूठ को पकड़ते हैं दोस्तों ||
उन झूठों को झूठ के , दलदल में ही फंस जाने दो ,
वह दलदल ही उनके , झूठ को खत्म कर देगा ,
और सत्य सितारे के समान , चमक जाएगा दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment