जलजले
जलजले आते हैं , जब दुनिया में ,
धरा सारी हिल जाती है , सभी घबराते हैं ,
सभी डरते हैं , दुनिया के जलजले से ,
मगर ये जलजले ,
कहाँ से आते हैं ? और क्यों आते हैं ??
ये मानव के कर्मों का ही ,
असर हैं , ये जलजले ,
मानव ने प्रकृति को , गर्त में डुबोया है ,
तभी तो ये जलजले आते हैं ,
मानव से बदला लेते हैं ||
मानव के दिल में भी तो ,जलजले आते हैं ,
ये भी उसके अपने ,कर्मों का ही फल है ,
जो कुछ मानव ने , अपनों के साथ किया ,
उन्हें कष्ट दिया , शारीरिक और मानसिक ||
फिर एक समय ऐसा आता है ,
जब मानव के अपने दिल में ,
जलजलों का समंदर फट पड़ता है ,
और उसे तड़पाता है , उसे तड़पाता है ||
No comments:
Post a Comment