जीवन में
जो मिला है जीवन में , उसी में संतोष कर प्यारे ,
संतोष कर प्यारे , होठों पे मुस्कान धर प्यारे ,
ऐसा जो करेगा , सुखी जीवन जिएगा ,
तो अपना सुखी जीवन , तू भी यापन कर प्यारे ||
रचनाकार ने जो जीवन दिया तुझे , अहसान मान प्यारे ,
सारी सुविधा दी उसने , जीवन सुंदर बना दिया ,
तो शुक्रिया अदा करने के लिए , दोनों हाथ जोड़ प्यारे ||
ये सारी दुनिया सुंदरता से भरकर , तुझे दी प्यारे ,
इस दुनिया की सुंदरता को तू , आँचल में भर प्यारे ,
और आगे बढ़ कर , अपनी मंजिल को पा ले प्यारे ,
शीश झुका कर रचनाकार का , शुक्रिया कर प्यारे ||
No comments:
Post a Comment