नेमतें
एक मुस्कान को , बहुतों में बाँट दे बंदे ,
तभी तो तुम्हें , खिलखिलाहटें मिलेंगी बंदे ,
ईश्वर से मिले इस उपहार का , सम्मान कर बंदे ||
ईश्वर ने दिया जीवन , सभी नेमतें बख्शीं ,
तेरे जीवन के रास्ते में , फूलों की महक बख्शी ,
उसी जीवन में शुभ कर्म , करता चल बंदे ||
तभी तो जीवन भर तू , सारे सुख पाएगा ,
उसी का नाम लेकर तू , सारा जीवन बिताएगा ,
उसी का तो तू खूब ही , सम्मान कर बंदे ||
No comments:
Post a Comment