बसेरा
धड़कनों का बसेरा , बस गया है दिल में ,
इसी के साथ साँसों की माला , पिर गईं हैं दिल में ,
छोटा सा मुट्ठी भर का दिल , सब कुछ संभालता है ||
पूरे शरीर का दारोमदार है , दिल की धड़कनों पर ,
धड़कनें और साँसें चलती रहीं , दिल के चलने पर ,
और दिल के चलने से ही दोस्तों , जीवन चलता रहा ||
तो दिल का ध्यान रखना , जरूरी है दोस्तों ,
दिल पर बोझ ना डालो दोस्तों ,इसे संभाल कर रखो ,
दिल हल्का रहेगा , तो स्वस्थ रहेगा ,
साथ ही जीवन भी , चलता रहेगा दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment