कौन देगा जवाब ?
हरी - भरी वसुंधरा को , किसने बनाया ?
बर्फ की पर्तों से हिमालय को , किसने सजाया ?
नीले - नीले गगना को चाँद - तारों से , किसने झिलमिलाया ??
चमन को फूलों की खुश्बुओं से , किसने महकाया ?
चमन में रंगीन तितलियों को , किसने फर - फर उड़ाया ?
चमन में तितलियों के पीछे बच्चों को , किसने दौड़ाया ??
धरा पर सागर और उसकी लहरों को ,किसने लहराया ?
गगना पर कारे - कारे बदरा को , किसने उड़ाया ?
बदरा से बरखा रानी को , किसने बरसाया ??
इन सारे प्रश्नों को हमारी लेखनी से , किसने पुछवाया ?
अब कौन जवाब देगा ? कौन देगा जवाब ??
No comments:
Post a Comment