हे माँ शारदे
आप सब को वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ ,
माँ शारदे कल्याण करो , मेरी लेखनी में शब्द भर दो ,
आशीष दो माँ आशीष दो , मुझे और मेरी लेखनी को ||
तुम हो ज्ञान की देवी , मुझको भी ज्ञान का दान दो ,
ऐसा ज्ञान मुझको दो , मैं सही राह चुनूँ ||
अपनी वीणा की झंकार से , हमारे जीवन में संगीत भर दो ,
ये संगीत हमारे जीवन में , खुशी और मुस्कान भरेगा ||
तो जीवन खुशियों से भर जाएगा , सही राह चलेगा ,
मेरे लेखन में प्राण भर दो , प्राण भर दो ||
No comments:
Post a Comment