Sunday, April 7, 2024

AASHAA ( KSHANIKAA )

 

                                 आशा 


तारे नहीं चमकते हैं दिन में ,सूरज ही चमकता है ,

चाँद रात में उगता नभ में ,सूरज नहीं चमकता है ,

मगर एक तारा आशा का दोस्तों ,हरदम ही चमकता है || 


रात और दिन सब ही बराबर ,आशा के उस तारे को ,

मन में जगा लो आशा का तारा ,रात और दिन चमकेगा ,

मन के अँधियारे में भी ,उसका उजियारा चमकेगा || 


करो दोस्ती उस तारे से ,दिल भी ख़ुशी से फूलेगा ,

तारा भी बस के मन में ,पल - पल ख़ुशी में डूबेगा ,

तुम भी दोस्तों हाथ पकड़ आशा का ,

भवसागर पार कर जाओ || 


Saturday, April 6, 2024

MAHKAAO ( KSHANIKAA )

                   

                         महकाओ 

 

मत रोको कदम अपने ,राहों में आगे बढ़ते जाओ ,

कदमों पर लगाम मत लगाओ ,

राहों को पार करते जाओ || 

 

राहें पार करने पर ही तो ,मंजिलें मिलेंगी ,

कलियों के चटखने पर ही तो ,मुस्कानें खिलेंगी ,

मुस्कानों को बिखराकर ,

तुम चमन को महकाते जाओ || 

 

महकते चमन ही तो , जग को महकाएँगे ,

जग के साथ ही तो ,ब्रह्मांड महकेगा ,

पूरे ब्रह्मांड को महकाकर ,खुशियाँ बरसाते जाओ ,

 मन को महकाते जाओ ,आँखों को चमकाते जाओ || 



Friday, April 5, 2024

JII CHAAHTA HAI ( JALAD AA )

 

                             जी चाहता है 


जी चाहता है मेरा ,सावन की बदरी बन जाऊँ ,

ऊपर नीले आसमान में ,जाकर पवन संग खेल दिखाऊँ ,

रिमझिम -- रिमझिम जल बरसाऊँ || 


सब को मुस्कानें बाँट  दोस्तों ,मैं भी खूब - खूब मुस्काऊँ ,

संग दामिनी के खेलूँ , सभी के दिल जब ,

दामिनी की कड़क से डर के ,

छिप जाएँ तो मैं उनको धड़काऊँ || 


बरखा रुके जब रवि झाँके ,तब आसमान में रंग -बिरंगा ,

इंद्रधनुष बन मैं छा जाऊँ ,इंद्रधनुष बन मैं  छा जाऊँ ,

बड़ों और बच्चों ,सभी को मैं खुश कर जाऊँ ,

बस यही मेरा जी चाहता है ,जी चाहता है || 

 

OUR SOLAR SYSTEM ( BY ALPANA ARORA )

 

                 OUR   SOLAR  SYSTEM 

This story is written by my grand daughter 

ALPANA  ARORA  ( 8 yrs old ).


Name of our Galaxy is THE 

MILKY WAY GALAXY .

The solar system is made of 

SUN , PLANETS and MOON .

SUN is nearest star of us .Planets rotates 

around SUN . Planets are MERCURY ,

VENUS ,EARTH ,MARS, JUPITER, SATURN,

URANUS, NEPTUNE and  PLUTO .


How to remember planets in order ---

1,   my -------- MERCURY,  

nearest to sun , smallest  planet ,

 2,   very ------ VENUS ,

beautiful  planet ,

 3,  excited ---  EARTH ,

our planet , blue planet ,I have life on me .

4,  mouse ---- MARS ,

red planet ,

5,  just -------- JUPITER ,

largest planet ,

6,  sat --------- SATURN ,

ring around planet ,

7,  upon ------ URANUS ,

8,  nine ------- NEPTUNE ,

9,  planets --- PLUTO , 

 a  dwarf  planet,

 

 QUESTIONS --

1, There is a dwarf planet ,write the name .

2, Write the names of planets .

3, How to remember the planets in order ?

4, What is our Galaxy's name ?

5, I have a big ring around me . Who am I ?

6, I am the 3rd planet in solar system .

     I have life on me ,who am I ? 

7, Which is your favorite planet ?   


Wednesday, April 3, 2024

RUNJHUN TAARON KII ( CHANDRAMA )

 

                   रुनझुन तारों की 


रात के सफर में ,तारों की रुनझुन गूँजी ,

जिंदगी की राहों में ,पायल की छन - छन गूँजी ,

होठों की मुस्कुराहटों में ,कंगना की खन - खन गूँजी || 


सफर बना है सुंदर और मीठा ,

कदम चलते रहे हौले - हौले ,

ऐसी पगडंडियों में ही तो ,झूमर की झंकारें गूँजी || 


तारों की झिलमिलाहट से , सजी  है मेरी चुनरी ,

कल्पनाओं के झरोखों से ,झाँक गई है मानो चाँदनी ,

ऐसे ही तो दिल में ,बीना की तान गूँजे || 


इस रात के सफर में ,छिप गई हूँ मैं,

चंदा भी छिप गया है साथ मेरे ,

तारे ही झिलमिल करते हैं बस गगन में ,

उन्हीं की तो नन्हीं - नन्हीं मुस्कानें ही तो ,

सारे जग में गूँजें  ,सारे जग में गूँजें  ||  


Tuesday, April 2, 2024

JAANII - PAHACHAANII ( JIVAN )

 

                   जानी - पहचानी 


जग  में हैं अनगिनत सी राहें ,

सब ही हैं अनजानी  सी राहें ,

कैसे कोई चले उन पर ? राहों का रास्ता कौन बताए ? 


आशीषों के दीये जलाओ ,

सबको ही  तुम राह दिखाओ ,

राहें सबकी होंगी पार , सब ही जाएँगे उस पार || 


प्यारा साथी साथ में हो तो ,

आसान सी राहें   हो जाएँगी ,

साथी ढूँढ लो पहले दोस्त ,तभी तो राहें जगमगाएँगी || 

 

फिर तो राहें हो जाएँगी ,जानी -  पहचानी सी ,

जीवन सुगम हो जाएगा , राहें भी सुंदर हो जाएँगी || 

  

JANM DATA SAAGAR ( RATNAAKAR )

 

 

                 जन्म दाता  सागर 


सागर में जब उपजा जीवन ,तभी तो हम सब आए यहाँ ,

ये सागर है ,जन्म दाता हमारा ,इसने ही तो सब कुछ हमें दिया || 


सागर के ही गर्भ में छिपे ,अनमोल खजाने ,बहुमूल्य रत्न ,

मगर हमने उसे कुछ नहीं दिया ,हमने उसे कुछ नहीं दिया || 


हमने सब कुछ मैला कर दिया ,सागर की स्वर्णिम छवि  को ,

हमने प्रदूषित किया उसे ,उसकी छवि को धूमिल किया || 


आखिर थक कर सागर ने भी ,बदला लेना शुरू किया ,

आया तूफानों को लेकर ,लहरों को भी रौद्र रूप किया || 


हरहराता सागर उछला और ,अनगिनत प्राणों को लील गया ,

तब मानव चिल्लाया - जानलेवा समुद्र ,क्या सच में सागर जानलेवा है ? 


उसी ने तो जन्म दिया हमको ,हमने उसका रूप बिगाड़ा ,

आज अगर वह क्रोधित है ,तो यह सब हमारा ही कर्म है ,

वह तो बदला लेगा ही ,वह तो बदला लेगा ही ||