Saturday, September 30, 2023

ANMOL MOTI ( JIVAN )

 

                             अनमोल मोती 


दूसरों के साथ इतने कड़वे ना बनो ,

कि कोई मुड़ के ना देखे ,इतने मीठे भी मत बनो ,

कि सब तुम्हें निगल जाएँ | 


मदद करो किसी की इतनी कि ,

जितनी तुम्हारी औकात हो ,औकात से ज्यादा करी तो ,

मदद तुम्हें भी माँगनी पड़ेगी | 

 

किसी पर इतना विश्वास मत करो ,

कि वह तुम्हें लूट ले ,इतना शक भी मत करो ,

कि रिश्ता ही टूट जाए | 

 

फासले इतने ना बढ़ाओ ,

कि लौट कर आ ना सको ,फासले इतने भी कम करो ,

कि जाते हुए दिल टूट जाए | 

 

Thursday, September 28, 2023

DIL KHOL KE ( JIVAN )

 

                  दिल खोल के 


खुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं ,

मुस्कानें ठहाकों को जन्म देती हैं ,

दिल खोल के बाँटो खुशियाँ ,जोर से लगाओ ठहाके ,

तभी तो प्रकृति भी खिलखिलाएगी | 


दूजों को खुश रखोगे तुम ,

तो रह पाओगे खुश तुम ,

साथ में खुद भी खुश रहो दोस्तों ,

यदि तुम खुश नहीं तो क्या ? 

दूजों को  खुश रख पाओगे तुम ? 

 

खुश रहने का क्या अर्थ है दोस्तों ? 

कि ग़म और परेशानियाँ सब दूर हो गए ,

खुश रहने का अर्थ है दोस्तों ,कि हर हाल में ,

उन हालात से ऊपर उठ गए हो तुम ,

और खुश खुश रहना सीख लिया है | 

 

Monday, September 25, 2023

SAMJHAUTAA ( JIVAN )

 

                            समझौता 


जीवन है समझौतों का जंगल ,बिन समझौते जंगल सूना ,

पेड़ों और पौधों का समझौता ,

छोटे - बड़े जानवरों का समझौता | 


इसी तरह इंसानों के जीवन में ,जन्म के बाद ही ,

दुनिया के हवा - पानी से समझौता ,

पर्यावरण की शुद्धता और प्रदूषण से समझौता | 


सीखने ,खेलने ,पढ़ने सभी , 

क्रियाकलापों से समझौता ,

सुख - दुःख और सभी ,रिश्तों में भी बसता समझौता | 


जिसने भी समझौता अपनाया ,उसने ही सुख पाया ,

  नहीं तो दोस्तों उसने जग में ,

खुद को अकेला पाया ,खुद को अकेला पाया | 


KOSHISH ( JIVAN )

 

                                 कोशिश 


आने वाली मुसीबतें ही ,हमें नया सबक पढ़ाती हैं ,

उसी में हम वह सीखते हैं ,

जो जिंदगी नहीं सिखाती है | 

 

उन मुसीबतों से निकलने की ,

कोशिश सफलता नहीं देती  ,

मगर उन से निकलने की सफलता ,

  के पीछे हमारी कोशिश ही होती है | 


सीधे रास्ते से चलती जिंदगी ,कुछ नहीं सिखा पाती ,

टेढ़े - मेढ़े रास्ते पार करने पर ही ,

जिंदगी नया सबक सिखा जाती है |

 

इसलिए दोस्तों ,हर हाल में ,कोशिश करना जरूरी है ,

 क्योंकि कोशिश करने वालों की ,

कभी हार नहीं होती ,कभी हार नहीं होती | 


Sunday, September 24, 2023

KARZ ( JIVAN )

 

                            कर्ज 


जिम्मेदारियाँ  जिंदगी को मजबूत बनाती हैं ,

हर हाल में हमेंजीना सिखाती हैं ,

किस बात पे हमें चुप रहना है दोस्तों ?

किस बात पे हमें है बोलना बताती हैं ?


कैसे ,कैसे हम सब निभाएँगे दोस्तों ? 

कैसे करेंगे पूर्ण ,ये सब वही बताती हैं ? 

फिर भी मिलेंगी ,दुनिया वालों की सलाहें ,

उनको भी सहना ,तो वही बताती हैं | 


कल भी हम खड़े थे ,उन्हीं के साथ दोस्तों ,

आज भी हमारा - उनका ,साथ है दोस्तों ,

आगे क्या होगा ,कोई जानता नहीं ? 

जिम्मेदारियों का हम पे ,कितना है कर्ज दोस्तों ? 


Saturday, September 23, 2023

MAI N HOON NAA (JIVAN )

 

                     मैं हूँ ना 


सलाह तो एक ने नहीं ,बहुतों ने दी ,

मगर गलती को दूर करने का ,तरीका नहीं समझाया ,

कोई तो हाथ थामकर कहता,

चिंता ना कर ,मैं हूँ ना || 

 

जिंदगी के सभी रास्ते पार कर , मंजिल  मिलेगी ,

जरूर मिलेगी ,रास्ते पार होंगे ,जरूर होंगे ,

चिंता ना कर ,मैं हूँ ना || 


ऐसाकुछ मत सोचो दोस्तों ,जब अकेले पड़ जाओ ,

तो स्वयं को मजबूत बनाओ ,

दृढ़ करो अपना निश्चय ,राहें खुल जाएँगी ,

मंजिलें मिल जाएँगी ,फिर आप भी दूसरों को ,

कह सकते हो ,चिंता ना कर ,मैं हूँ न  || 


Wednesday, September 20, 2023

VAQT ( JIVAN )

 

                                 वक़्त 


कितनी भी किताबें पढ़ लो ? 

कितने भी सबक़ सीखो ? 

ज्ञान तो वक़्त ,हालात और जीवन ही देते हैं | 


तुम परीक्षा देना चाहो ,या ना चाहो ,

जिंदगी के हालात ,परीक्षा ले ही लेते हैं | 


सभी हालातों ,सभी परीक्षाओं को ,

धैर्य पूर्वक पास करने वाले ही ,

जिंदगी को खुशनुमा और रंगीन कर ही लेते हैं |