Thursday, November 30, 2023

NEEND TALEY SAPAN JHARE ( JIVAN )

 

                  नींद तले सपन झरे 


आई निंदिया नयनों में ,हमको दिया सुलाय ,

धीरे - धीरे उसने हमें ,सपनों में दिया घुमाय  || 


सपनों की दुनिया तो ,बड़ी ही थी अनोखी ,

अनजाने  से शहरों में ,हमको दिया घुमाय  || 


सुंदर सी नगरी कोई ,प्यारी सी नदिया कोई ,

सभी जगहों की उसने तो ,दी हमको सैर कराय  || 


निंदिया और सपनों की दुनिया ,दोनों ही अति सुंदर ,

बिना थकावट ही उन्होंने ,सैर कराई बिना थकाय  || 


नींद तले सपन झरे ,पलकों की गलियों में आय ,

ऐसे ही तो दोस्तों अपना , जीवन बीता जाय  || 


Wednesday, November 29, 2023

MAN KI JEET ( JIVAN )

 

                         मन की जीत 


मन के हारे हार है ,मन के जीते जीत ,

पुरानी कहावत है ,

मगर इसके सुनने और बोलने से ,

हिम्मत बड़ी आवत है || 


जिसने मन को  जीत लिया ,

यानि मन को काबू में कर लिया ,

वह इस जिंदगी में ,सफल हो गया || 


मगर जो मन से हार गया ,

वह सफलता से दूर हो गया ,

मन के अंदर जो विचार हैं ,

उन्हें तो नापना मुश्किल है ,

वह विचारों की दुनिया ,बहुत गहरी है ,

उसी की गहराई को ,किसी ने नहीं नाप लिया || 


Tuesday, November 28, 2023

RAKHO HIMMAT ( JIVAN )

 

                         रखो हिम्मत 


मत समझो खुद को कमजोर ,रखो हिम्मत ,

खड़े रहो अकेले ही डट के , रखो हिम्मत || 


ना ढूँढो साथ किसी दूसरे का ,रखो हिम्मत ,

कोई नहीं आता है साथ देने को ,रखो हिम्मत || 


सभी कुछ अच्छा ही होगा जीवन में ,रखो हिम्मत ,

बनो मजबूत अपने दिल से ,रखो हिम्मत || 


अंत में तुम ही तो जीतोगे ,रखो हिम्मत ,

चलो और जीत को अपना बना लो ,रखो हिम्मत  || 


Monday, November 27, 2023

BHOJAN SHABDON KAA ( KSHANIKA)

 

                           भोजन शब्दों का 


शब्द जो अक्षरों से ,मिल कर बनते हैं ,

अक्षरों का कोई ,अर्थ नहीं होता ,

मगर शब्द अर्थपूर्ण होते हैं || 


कुछ शब्दों का अर्थ ,मीठा होता है ,

कुछ शब्दों का अर्थ ,खट्टा होता है ,

कुछ शब्दों का अर्थ कड़वा होता है || 


मीठे शब्द ,सुनने वालों को ,मुस्कान देते हैं ,

खट्टे शब्द ,गोल - गप्पों के ,पानी का स्वाद देते हैं ,

मगर कड़वे शब्द ,उदासी और क्रोध को ,जन्म देते हैं || 


एक तरह से शब्द ,भोजन होते हैं ,

सभी स्वाद देते हैं ,मगर स्वाद कैसा है ? 

तो पहले शब्दों को स्वयं ,चख कर देखिए ,

यदि स्वयं को पसंद आएँ ,तभी दूसरों को परोसिए ,

अर्थात बोलिए और दूसरों को सुनाइए || 


Sunday, November 26, 2023

FAISALAA ( KSHANIKA )

 

                             फैसला 


शब्द एक है सही ,और दूजा शब्द है गलत ,

क्या सही है ,क्या गलत ? 

क्या है इस का मापदंड ? 

कौन कर पाएगा इस का फैसला ? 


मन जिसे माने सही ,या दिमाग माने सही ,

दोनों के मापदंड हैं अलग ,

दिमाग सोचे लाभ को ,मन डूबा प्यार में ,

दोनों के आधार  अलग  हैं ,

कैसे कर पाएँगे दोनों फैसला ? 


दोनों को ना तोलो ,किसी भी तराजू में ,

किस पलड़े में ,कौन सा वजन रखना है ?

दोनों पलड़ों में अलग सामान है ,

कैसे इस का होगा फैसला ? 


सबसे पहले अपने ही ,मन और मस्तिष्क में ,

चुन लो एक के फैसले को ,

कौन सही है ,कौन है गलत ? 

मुश्किल बड़ी है यह बात ,

मगर लेना तो होगा कोई फैसला ,कोई एक फैसला || 


Saturday, November 25, 2023

JHOOTHAA SAPANAA ( JIVAN )

 

                        झूठा सपना 


किसी से इज्जत ,जो चाहे तू ,

पहले उसको देना सीख ,

दुनिया भर में बिना दिए तो ,

मिलती जो ,उसका नाम है भीख || 


खर्च करो जो तुम अपना ,

तभी तो कुछ तुम पाओगे  ,

नहीं तो बंधु तुम ,खाली हाथों रह जाओगे || 


इज्जत दोगे ,मिलेगी इज्जत ,

बेइज्जत करो किसी को ,

तो तुम क्या इज्जत पाओगे ? 


शब्द जो मीठे तुम बोलोगे ,

तुम भी वैसा पाओगे ,

अपनाया जो तुमने कोई ,तुम भी अपनाए जाओगे || 


मीठे बोल बोलके तुम ,

कर लो दुनिया को अपना ,

नहीं  तो बंधु देखते रहना ,दुनिया में झूठा सपना || 


Thursday, November 23, 2023

KHOYAA SAMAY ( JIVAN )

 

                      खोया समय 


समय जो खो गया है दोस्तों ,

वो समय जो अपने ही पर्दे में ,

छिप गया है दोस्तों,पर्दा हटा कर उसे खोज लो दोस्तों || 


वापिस तो वह समय नहीं आएगा ,

जो हमारे हाथ से फिसल गया है ,

कोई भी समय को ,रोक नहीं सकता है दोस्तों || 


मगर उस समय की यादें ,

चाहे हों खट्टी ,चाहे हों मीठी ,

दिल और दिमाग में बसी हैं दोस्तों || 


जरा दिल और दिमाग में ढूँढो तो ,

वो यादें सभी मिल जाएँगी उनमें ,

वो यादें ही तो ,होठों पर मुस्कानें लाएँगी दोस्तों || 


अब सोचो जरा ,मिल गया ना ?

वो खोया हुआ समय ,

अपने ही दिल और दिमाग में ,

अब तो खुल के मुस्का दो दोस्तों ||