Thursday, February 29, 2024

AMEER ( KSHANIKA )

 

                                अमीर 


प्रेम ,प्यार की दौलत है ,तो आप अमीर हैं ,

रिश्तों में मिठास है ,तो आप अमीर हैं ,

आप के दोस्तों की लिस्ट लंबी है ,तो आप अमीर हैं || 


संगीत का सबसे बड़ा , गुण है ये दोस्तों ,

वह सबके दिल को ,ख़ुशी से भर देता है ,

साथ  ही सबके जीवन को ,सुखमय बनाता है ,

अगर आप संगीत में डूबे हैं ,तो आप अमीर हैं || 


सात सुरों की सरगम ,मीठी - मीठी सरगम ,

लय ,सुर और ताल ,सभी मिल जाते हैं तो ,

कर देते हैं दोस्तों मालामाल ,और आप अमीर हैं ,

हाँ ,हाँ ,आप अमीर हैं ,आप अमीर हैं || 


Wednesday, February 28, 2024

APNON KE LIE ( PREM )

 

                              अपनों के लिए 


जिंदगी खुशहाल ही बीते तुम्हारी ,

छन - छन छनकती जाए मुस्कान तुम्हारी ,

फूलों से भरें सभी राहें तुम्हारी || 


हर भोर का सूरज हो सुनहरा ,

हर रात हो चाँदनी सी उजाली ,

पूरा चाँद मुस्काए ,खिड़की पे तुम्हारी || 


कदमों के नीचे सफलताएँ बिछी हों ,

मंजिलें तुम्हारे द्वारे पर रुकी हों ,

दुनिया की हर ख़ुशी हो ,झोली में तुम्हारी || 


Tuesday, February 27, 2024

SAMMAAN ( AADHYAATMIK )

 

                         सम्मान 


सम्मान किसी से मिले या ना मिले ,

मत रखो कोई उम्मीद किसी से ,

ईश्वर ने जो सम्मान दिया है ,

भर लो अपनी झोली उसी से || 


मानव का जन्म दिया उसी ने ,

इंसान हमें ही बनना है ,

धन्यवाद दें उस ईश्वर को ,

मानव तो बनाया है उसी ने || 


दिल और दिमाग दिए उसी ने ,

सोच ,समझ भी दी है उसी ने ,

सारी शक्ति दी है उसी ने ,

शक्ति के लिए भी शक्ति दी उसी ने || 


उसी शक्ति से बढे चलो तुम ,

सम्मान सजाए झोली में ,

ईश्वर भी मुस्काएगा देख कर ,

तुम्हारा आत्म सम्मान झोली में || 


देखा तुमने सम्मान अपना ,जो बख्शा उसी ने ,

अपनाए रखो सम्मान अपना ,जो बख्शा उसी ने || 


Monday, February 26, 2024

KAMAR KAS LO ( KSHANIKA )

 

                           कमर कस लो 


 जिंदगी का हर इम्तिहान ,पास कर  लो ,

सभी रिश्तों की डोर को ,बाँध ही लो ,

इन सब के लिए ,कमर कस लो  ||

 

जिंदगी की हर राह को ,पार कर लो ,

मुस्कानों की डोर को ,बाँध ही लो ,

इन सब के लिए ,कमर कस लो || 

 

रंगों की चमक को ,इंद्रधनुष कर लो ,

गगन के आँगन में ,सब रंग भर लो ,

इन सब के लिए ,कमर कस लो || 

 

रूप जिंदगी का ,संवार ही लो ,

हर आँगन में ,तुलसी बीज लो ,

इन सब के लिए ,कमर कस लो || 

 

प्यार ,प्रेम से ,रंगोली सजा लो ,

रीतों के रंग ,अपनी झोली में भर लो ,

इन सब के लिए ,कमर कस   लो || 

 

क्षण भर में ,मुस्कुराहटों में मन को डुबा लो ,

सभी के साथ मिलकर ,जीवन सजा लो ,

इन सब के लिए ,कमर कस लो || 

 

Sunday, February 25, 2024

VESH MEIN ( JIVAN )

 

                       वेश में 


मन को साफ़ रखना तुम बंधु ,

किसी के दिल में बसना है तो ,

गाँठ लगा धागा कभी नहीं ,जा सकता सुईं के छेद में || 


प्यार बसा लेना मन में अपने ,

बस जाओगे दिल में तुम ,

नन्हां प्यार सरक जाएगा ,सुईं के छेद  में || 


ओढ़नी प्यार की लिपटी होगी ,

काँधे पर जो तेरे ,

सुंदर सबसे तुम्हीं लगोगे ,प्यार के उस वेश में || 


होठों पर मुस्कान लिए जब , 

तुम बोलोगे मीठे बोल ,

तोल -मोल का भाव ही ऊँचा ,हो जाएगा देश में || 


Wednesday, February 21, 2024

SAMAY KII YAATRA ( JIVAN )

 

                      समय की यात्रा 


मन के विचार बहते रहते हैं ,समय की यात्रा करते रहते हैं ,

सभी काल में मन और विचार ,ही तो घूमते रहते हैं || 


 ये ही तो हमें सारी दुनिया घुमाते हैं ,और नए -नए सपने दिखाते हैं ,

जिंदगी  आगे बढ़ने का हौसला देते हैं ,

हमें उड़ने के लिए पंख देते हैं || 


सागर में बहने का बहाव देते हैं ,

हर परिस्थिति में हिम्मत देते हैं ,

इन्हीं के सहारे हम आगे बढ़ते रहते हैं ,जीवन जीते रहते हैं || 


होठों पर मुस्कान लिए स्वागत करो इनका ,

बह जाओ इनके साथ - साथ ,

पकड़ लो कसकर इनका हाथ ,पकड़ लो कसकर इनका हाथ || 


Saturday, February 17, 2024

JIVANT (JIVAN )

 

                        जीवंत 


भरोसा खुद पर करो दोस्तों ,ना राह देखो दूसरों की ,

तभी तो मंजिल पाओगे ,जब खुद ही दौड़े जाओगे || 


भरोसा रखो ईश्वर पर ,और अपने कर्मों पर ,

दोनों ही भरोसे मजबूती से ,तुम्हारा हाथ थामेंगे || 


रुको ना चलते - चलते तुम ,मंजिल पा ही जाओगे ,

अपने अथक परिश्रम से ,जीवन  सुखमय बनाओगे || 


रंगों भरी इस दुनिया में ,भरोसा ही तो जीवन है ,

परिश्रम ही तो जीवन है ,सुकर्म ही तो जीवन है ,

परिश्रम और सुकर्म ही ,जीवन को जीवंत बनाते हैं ||