Saturday, November 14, 2026

RAAHEN ( JIVAN )


                        राहें 


जीवन में राहें  , बहुत सी मिलती  हैं  ,

उनमें कोई आसान हैं  , कोई मुश्किल हैं  ,

कोई राह उजियाली है  , तो कोई अँधियारी  ,

मगर दोस्तों दौड़ चलो  , हर राह पूरी पार करो   || 


पार जब कर लोगे  , तो होठों पर मुस्कान खिलेगी  ,

मुस्कान को खिलखिलाहट में  , बदल लो दोस्तों  ,

दोस्तों के साथ मिलकर  , खिलखिलाहट सबसे सुंदर है  ,

तो जीवन को सुंदर  , बना लो दोस्तों   || 


लगन से हर राह  , पार कर जाओ दोस्तों   ,

हर राह करने का तरीका  , लगन से होकर जाता है  ,

लगन से ही हर समस्या  ,  हल हो जाती है   ,

दोस्तों का प्यार ही  , हर मंजिल पर पहुँचाता  है   || 


Friday, November 13, 2026

KEEMAT CHUKAA SAKOGEY ? ( KSHANIKAA )


                     कीमत चुका सकोगे   ?


कीमत हर चीज की  , नहीं होती दोस्तों  ,

मकान की कीमत होती है  , मगर घर की नहीं   ,

मकान को कोई भी  ,  बना सकता है दोस्तों  , 

मगर घर तो अपने  , परिवार से बनता है दोस्तों   ||  


चमन खरीदने में  , फूलों की कीमत होती है  ,

मगर क्या महक की  , कीमत होती दोस्तों  ?

क्या चमन में उड़ती , रंग - बिरंगी  ,

तितलियों की कीमत , होती है दोस्तों   ?? 


खाने की कीमत , चुका सकते हो तुम दोस्तों  ,

क्या भूख की कीमत , तुम चुका पाओगे   ?

क्या स्वाद की कीमत  , तुम चुका पाओगे दोस्तों  ?? 


रंगों की कीमत तो  , तुम चुका दोगे दोस्तों  ,

रंगीन तस्वीरें भी कीमत देकर , बनवा सकोगे  ,

मगर क्या तस्वीरों में , सुंदरता जगा सकोगे  ?

उन तस्वीरों  प्रति क्या तुम  ,

अहसास जगा सकोगे  दोस्तों    ??  


Thursday, November 12, 2026

JO CHAAHO ( PREM )


                       जो चाहो  


जिंदगी में जो करना है  , वो करो दोस्तों   ,

जो पहनना है  , वो पहनो दोस्तों  ,

जो कहना हो  , वो कहो दोस्तों   ,

मतलब  यह   है  ------  ,

कि जो चाहो वही  , हासिल करो दोस्तों    || 


मगर जो कुछ  करो , मुस्कुरा कर करो  ,

कभी भी  तनाव में  , मत जिओ दोस्तों  ,

कड़वी  लगी बातों को  , दिल में मत बसाओ  ,

दिल में बसी हुई बातें तो  , मीठी हों  दोस्तों   || 


हर कदम अपनी पसंद से  , बढ़ाओ  दोस्तों  ,

वही कदम तुम्हें अपनी  , मंजिल  दिलाएगा   ,

तो उसी कदम को  , मजबूती से उठाओ  ,

दोस्तों कदमों को   , मुस्का कर  बढ़ाओ   ||  


जीवन में कदम तो  , बढ़ते रहेंगे  दोस्तों   ,

चाहत को भी उनके  , साथ बढ़ा लो   ,

चाहतों का कारवां  तो  , बढ़ता ही है दोस्तों  ,

उसी कारवां  को  , दौड़ने दो  दोस्तों   ||  


Wednesday, November 11, 2026

AASHAAEN ( JIVAN )


                         आशाएँ 


आशाएँ जीवन बनाती हैं  , वो जीवन जो आगे आएगा  ,

आशाओं के पहियों पर  , गाड़ी आगे को चलाएगा  ,

हमारे जीवन के चमन को  , फूलों से भर के महकाएगा   || 


आशाओं की डोर से  , हमारा दिल बँधा रहता है  ,

उन्हीं आशाओं से हमारा दिल  ,

दिमाग का मार्ग प्रशस्त करता है   ,

दिमाग भी हमारे दिल की  , राह पर निकल पड़ता है   || 


हमारे दोनों हाथ एक - दूजे का  , साथ जब पाते हैं  ,

तो पूरी ताकत से सभी  , कार्यों को पूर्ण कर पाते हैं  ,

साथ में जब आशाओं की  , ताकत मिल जाती है  ,

तब जीवन में कठिन से कठिन , काम भी पूर्ण हो जाते हैं  || 


Tuesday, November 10, 2026

JINDGII ( JIVAN )


                        जिंदगी 


जिंदगी ने दी  जब , जिंदगी को  आवाज  ,

जिंदगी चली आई दोस्तों , जिंदगी के आँगन में  ,

जिंदगी ने मुस्कानें बख्शीं  , जिंदगी के होठों पे  ,

तो आओ दोस्तों ,अपनी जिंदगी को,मुस्कानों से सजाओ   || 


ये जिंदगी हमारी है , मुस्कानें सजीं हैं होठों पे  ,

हमारी जिंदगी की मुस्कान ने ,सजाया है जिंदगी को  ,

दोस्तों की महफिल को दोस्तों  ,

सजा लो जिंदगी की मुस्कानों  से  || 


जिंदगी गुनगुनाती है , मुस्कानों के साथ  ,

जिंदगी मुस्कुराती है , दोस्तों का थाम कर हाथ  ,

जिंदगी खिलखिलाती है  , महफिल में दोस्तों की  ,

जिनका छोड़ना कभी ना हाथ   ||  


तो मुस्कुराओ जिंदगी , गुनगुनाओ जिंदगी  ,

सभी के आँगन को , जिंदगी के सुरों से सजा लो ,

तभी तो जिंदगी का आँगन  , सुर - ताल से सजेगा  ,

और जिंदगी के होंठ  , मुस्कानों से सजेंगे  ,

आओ दोस्तों  सजो और सजा लो  ,

मुस्कुराओ और गुनगुना  लो दोस्तों   || 


Monday, November 9, 2026

VISHWA - BANDHUTV ( PREM )


                   विश्व - बंधुत्व  


सैंकड़ों बरस पहले ही  , प्यार के बीज बोए गए थे  ,

जिनके लिए भारत भूमि  को  , स्वस्थ पाया गया था  ,

मगर आज भारत की माटी  , क्या उपयुक्त है   दोस्तों  ?? 


माटी के गुण वही हैं  , या बदल गए उसके गुण  ?

अगर उसके गुण बदल गए हैं तो ,बीज कैसे उगेंगे दोस्तों  ?

हमें भारत भूमि को उपजाऊ , बनाना होगा दोस्तों   || 


जब प्यार की फसल  , लहलहाएगी हमारे देश में  ,

तो पूरा देश मुस्कुराएगा  , गुनगुनाएगा दोस्तों  ,

पूरे देश में भाई - चारा , लहलहाएगा दोस्तों  ,

उसे हम विदेशों में भी  , एक्सपोर्ट करके  ,

विश्वबंधुत्व को  , बढ़ावा देंगे दोस्तों  ,

पूरा विश्व प्यार के , सागर में डूब जाएगा   || 

 

Sunday, November 8, 2026

MITRATAA ( PREM )


                        मित्रता  


मित्रता सबसे सुंदर  ,  रिश्ता है यारों   ,

ना जन्म का रिश्ता , ना ईश्वर का बनाया  रिश्ता  ,

ना रक्त का   रिश्ता , ना पारिवारिक रिश्ता    ||    


मित्र हम खुद चुनते हैं  यारों  ,

जिनसे हमारे दिल मिल जाते हैं  ,

वही हमारे मित्र बन   जाते  हैं  ,

मित्रों के साथ हम अपने ,

सुख - दुःख बाँटते हैं  ,

अपने दिल की सभी बातों में  ,

भागीदारी करते हैं   || 


हमारी उदासियाँ , हमारी मुस्कानें  ,

सभी साँझी होती हैं  यारों  ,

हमारी खिलखिलाहटें  , हमारी महफिलें   ,

सभी साँझी  होती हैं यारों  ||  


तो हम  मित्रता को आजीवन निभाएँगे  ,

तो हम मित्रता को पूरी भावना के  ,

साथ निभाएँगे  यारों   ,

हर परिस्थिति में मित्रता के नियमों का  ,

पालन करेंगे यारों   ||