Wednesday, May 21, 2025

PAISAA PURAAN ( DOHAA )

 

                        पैसा पुराण 


पैसा सब को चाहिए ,मगर जरूरत जोग ,

मत जोड़ो अनगिनत तुम , कर ना सकोगे भोग  || 

 

पैसे से खाना मिले , मिल ना सकेगी भूख ,

चाहे खाओ पूरी हलवा ,  चाहे पी लो जूस  || 

 

पैसे  से बिस्तर मिले , मिल ना सकेगी नींद ,

मेहनत करके देखिए , खिल जाएगी नींद  || 

 

पैसे से पुस्तक मिले , मिले ना बंधु ज्ञान ,

जो गुरु मिल जाए आपको , मिल जाएगा ज्ञान  || 

 

पैसे से सुविधा मिले , मिले ना बंधु चैन ,

प्यार सभी से कीजिए , पा जाओगे चैन  || 

 

No comments:

Post a Comment