Tuesday, May 13, 2025

RANG SAMAY KE ( KSHANIKAA )

 

                                रंग समय के 


जीवन तो दोस्तों , समय का बनाया हुआ खेल है ,

जिसमें समय के साथ लगा , काँटा चलता रहता है ,

साथ ही समय खुद भी ,बीतता रहता है ,ठहरता नहीं  || 

 

समय के रंग भी बदलते जाते हैं , एक समान नहीं रहते ,

कभी चमक लिए समय आता है , कभी कुछ पल बेरंग रह जाते हैं ,

कभी मुस्कानें बिखरा जाता  है  , कभी कुछ उदासियाँ  || 


समय के हर रंग को अपना लो ,उसी के रंग में खुद को ढाल लो ,

समय का पहिया ही जीवन चलाता है , उसमें रंग भरता है  || 

 

समय ही  जीवन  का आईना है , जो जीवन की सच्चाई दिखाता है ,

चाहे वह खुशी हो , या वह उदासी हो  || 

No comments:

Post a Comment