Saturday, June 21, 2025

NAACHEGAA SANSAAR ( AADHYAATMIK )

 

                            नाचेगा संसार 

 

रंग फूलों  को  मिला  ईश्वर से ,महका चमन ,

चमन के महकने से , महक गया जग वालों का मन ,

मन के महकने से , खिली होठों पे मुस्कान ,

मुस्कान में ही डूबकर , छेड़ी दिल ने तान  || 

 

कलम ने जो बोल लिखे , बने उनसे मीठे गीत ,

तान ने गीत को सहेज कर , रचा दिया संगीत  ,

दिल मचल कर गा उठा , सुर और लय की हुई जीत ,

जिन्हें पसंद आया वो बोले , बहुत ही सुंदर गीत  || 

 

दोस्तों तुम भी साथ दो , छेड़ो दिल के तार ,

गुनगुनाओ मेरे गीत , फैला दो चहुँ ओर प्यार ,

इसी प्यार को इतना बाँटो , नाच उठे संसार ,

प्यार से नाचेगा संसार ,तो मिलेगा हमें ,

ईश्वर का आशीष और , ईश्वर का प्यार   || 

 

No comments:

Post a Comment