Monday, June 23, 2025

JEEVANT ( JIVAN )

 

                             जीवंत 

 

जिन देवों ने अवतार लिया , मानव का स्वरुप लिया ,

जीवन मानव का ही जिया , संघर्ष भी पूरा ही किया ,

तो मानव जीवन पाकर , हम क्यों संघर्ष से डरें  दोस्तों   ?? 

 

कीमत जीवन की जानो तुम , संघर्षों से कुछ सीखो तुम  ,

तभी तो ज्ञान बढ़ेगा दोस्तों  , साथ ही हौसला बढ़ेगा  बंधु  ,

देवों का आशीर्वाद भी , मिलेगा तुमको दोस्तों  || 

 

प्यार को भी जीवंत , बना लो दोस्तों ,

चाहतों में दिल को , डुबा लो दोस्तों ,

मुस्कानों को होठों , पर सजा  दोस्तों  ,

जीवन को हाथों से , फिसलने ना दो दोस्तों  || 

 

No comments:

Post a Comment