Monday, June 9, 2025

KEEMATII ( KSHANIKAA )

 

                                  कीमती 

 

कल थे वो कुछ अलग रंग के  , आज रंग अलग है ,

कल कौन सा रंग होगा ,कौन जाने  ? ईश्वर ही जाने  || 

 

क्या ऐसे व्यक्तित्व , विश्वास के काबिल हैं  ? ईश्वर ही जाने ,

अविश्वास , संदेह शब्द ही ,उनके व्यक्तित्व पर जँचते हैं ,

विश्वास , भरोसा , ये शब्द , उनके योग्य नहीं हैं दोस्तों  || 

 

कीमत इन शब्दों की कौन जानता है  ? 

क्या वो रंग बदलने वाले  ? नहीं दोस्तों वो नहीं , 

मगर हम जानते हैं , इन शब्दों की कीमत ,

आप  भी जानते हैं ना  , इन शब्दों की कीमत ,

बहुत कीमती शब्द हैं ये सब  || 

 

No comments:

Post a Comment