Sunday, June 1, 2025

PARIVARTAN ( KSHANIKAA )

 

                                     परिवर्तन 

 

किसी के किए गलत व्यवहार को ,  

भूल जाओ याद मत रखो दोस्तों ,

अपने मन को शांत रखकर काम करो ,

विचारों को उबलने मत दो दोस्तों  || 

 

विचारों के सैलाब में , बदले की भावना मत लाओ दोस्तों ,

उसकी जगह परिवर्तन लाने की ,कोशिश करो दोस्तों ,

परिवर्तन अपने विचारों में ,परिवर्तन अपने जीवन में ,

जब सफलता पा जाओ , तुम मुस्कानें पा जाओगे दोस्तों  || 

 

अपने विचारों की जगह ,जब मुस्कानें पाओगे ,

तब तुम जीवन सुखी बनाओगे दोस्तों ,

सुखी जीवन ही तो ,स्वस्थ और मस्त रहने का रास्ता है ,

उसी रास्ते पर चलते जाओ ,और मंजिल पा जाओ  दोस्तों  || 

 

  

No comments:

Post a Comment