Wednesday, June 11, 2025

ROSHANII ( KSHANIKAA )

 

                                 रोशनी  

 

हर सोच के लोग दुनिया में , हर रंग के फूल बगिया में ,

सारी दुनिया को नया बनाते हैं , 

सारी दुनिया को महकाते हैं  , 

जैसे आसमां के तारे , दुनिया को जगमगाते हैं    || 

 

तुम भी अपने विचार ,और कला से दुनिया को ,

सुंदरता और जगमगाहट से , भर दो   दोस्तों ,

तभी तो दुनिया जीवंत ,

और अर्थपूर्ण दिखाई देगी दोस्तों  || 

 

दिन हो या रात , सूरज भी निकलेगा ,

चाँद भी चमकेगा , गगन में ,

उनकी रोशनी दुनिया को  चमकाएगी ,

और मानव का जीवन भी , रोशन हो जाएगा दोस्तों  || 

 

हम सब भी तो ,उन्हीं में शामिल हैं दोस्तों ,

हम भी रोशनी में ,नहा जाएँगे दोस्तों ,

और होठों की मुस्कान , भी चमक उठेगी दोस्तों  || 

 

 

 

No comments:

Post a Comment