Friday, February 13, 2026

DEEVANAAPAN ( KSHANIKAA )

 

                              दीवानापन  

 

प्यार के नाम  एक पैगाम  ---- 

 

ये दीवानापन मेरा , वो दीवानापन  तेरा ,

जिंदगी मानो दीवानी हो गई , प्यार की शुरुआत भी हो गई ,

सारा जहां सुंदर सा लगने लगा ,

सारा चमन फूलों से सजने लगा , चहुँ ओर महक भी छा गई  || 

 

ऐसे में हमारा दिल , दीवाना हो गया 

प्यार के धागों से सजकर ,दिल खो गया ,

तुम और मैं दोनों ही तो ,प्यारे से जहां में खो गए ,

इस दीवानेपन से राहों को भी , सुगमता मिल गई  || 

 

प्यार के दरिया में , गोते हम खाते हुए ,

पार करने लगे उस प्यार के ,गहरे दरिया को  ,

दिल भी डूबा हमारा , हम भी डूबे दरिया में ,

और फिर हमको मंजिल मिल गई  , मिल गई   || 

 

No comments:

Post a Comment