Friday, February 27, 2026

FAAYADAA ( KSHANIKAA )

 

                             फायदा 

 

एक राह जो पकड़ी हमने , सच और ईमान की ,

मगर बेईमान दुनिया में , उसका क्या फायदा   ??

 

उस राह में चले हम अकेले , आगे - पीछे कोई नहीं ,

अगर कोई दूसरा भी होता , तो क्या फायदा  ?? 

 

जिंदगी तो मिली जो हमको  ,छोटी सी है ,

अगर लंबी भी मिलती , तो उसका क्या फायदा  ?? 

 

कभी ना चाहे हमने , जिंदगी में सारे सुख  ,

दुःख भी साथ ना हो , तो सुख का क्या फायदा  ?? 

 

अपनी उसी राह पर , हम चलते जाएँगे  ,

चाहे कोई भी हो कायदा  ,

चाहे कुछ फायदा हो , या ना हो फायदा   || 

 

No comments:

Post a Comment