Sunday, February 22, 2026

GUNN FOOLON KE ( KSHANIKAA )

 

                        गुण फूलों के 

 

जिंदगी फूलों की लड़ी है यारों  , 

इसको मुस्कानों से सजा लो यारों ,

फूलों के संग काँटे भी तो होते हैं  ,

उनसे खुद को तो बचा लो यारों   || 

 

फूलों के रंग सुंदर से होते हैं  ,

यही जीवन को रंगीन बना सकते हैं  ,

फूलों से  रंग माँग कर  ,

जीवन को उन रंगों से , खूब सजा लो यारों   || 

 

फूलों की महक बहुत दिलकश होती है  ,

सारे जग को ये तो महका देती है  ,

उसी महक को अपनी साँसों में भर कर  ,

अपने जीवन को उसी से महका लो यारों   ||  

No comments:

Post a Comment