क्रोध
बहुत से भावों में , एक भाव है क्रोध ,
उसे दूर ही रहने दो यारों , पास ना लाओ ,
दिल - दिमाग में प्यार को बसा लो ,
ना बसाओ क्रोध ,अगर क्रोध को बसाओगे तो ,
मंजिल के रास्ते में आएगा क्रोध यारों ||
कभी - कभी सभी को , किसी बात पर आता है क्रोध ,
उस समय मौन व्रत रख लो दोस्तों ,
मत बताओ अपने राज , कोई निर्णय ना लो ,
उस समय दोस्तों , हो सके तो संगीत सुनो ,
प्यार के गीत गुनगुनाओ यारों ||
संगीत एक सुंदर और प्यारा रास्ता है ,
जो क्रोध को खत्म कर सकता है दोस्तों ,
क्रोध खत्म हुआ तो ,दिल शांत होगा ,
और दिल में उगेंगे , प्यार के नगमें ,
होठों पर उभरेंगी , मनमोहक मुस्कान दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment