दोस्ती - जीवन
बहुत से लोग मिलते जीवन में , सभी अलग - अलग होते ,
कुछ के होने से होता जीवन , बढ़ता जीवन आगे - आगे ||
कुछ तो जीवन दे जाते हैं , हँस - हँस कर के ,
कुछ खुद ही जीवन होते , जीवंत सभी को करते ||
ऐसे ही दोस्त , मिल जाएँ किसी को ,
तो उस का जीवन ,सुखमय बन जाए ||
जीवन का दूजा नाम दोस्ती ,
दोस्त का दूजा नाम है जीवन ,
दोनों आपस में मिल जाएँ तो ,
जीवन जगमग हो जाए दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment