Monday, February 2, 2026

ULAAHANAA ( RATNAAKAR )

 

                            उलाहना 

 

नदिया  की धार दौड़ चल  , पहुँच जा सागर - तट पर ,

तेरा मीठा पानी लेकर भी , सागर है खारा  ,

ना जाने वो कहाँ से पाता  ? 

नमक की बड़ी सी गठरी नदिया  ,

तेरे मीठे पानी को भी  , बना देता है खारा   || 

 

चल - चल - चल , मैं साथ में दौडूँ  ,

तेरे साथ - साथ मैं भी  , सागर - तट पर पहुँचू  ,

उसकी लहरों के साथ - साथ ही  ,

मैं भी उछलूँ  - कूदूँ   || 

 

सागर सदा बुलाता रहता ,मैं ही ना जा पाती  ,

उसकी चंचल - चंचल लहरें , सदा ही मुझे बुलातीं  ,

आज तो मौका आया नदिया , तेरे संग हूँ जाती  ,

सागर ने भी प्यार से , दिया एक उलाहना  ,

आज ही दूर भगाती  , उससे मैं मिल आती   || 

 

No comments:

Post a Comment